Kundli Tv- सपने में होते हैं इस भगवान के दर्शन तो चमकने वाली है आपकी किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 09:56 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
भारत देश में अनेकों जातियों के लोग रहते हैं। जिस कारण इनके अपने अलग-अलग देवी-देवता है। हर कोई भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करता हैं, जिसके पीछे मक्सद यहीं होता है कि उनका जीवन खुशहाल बन सके। 

सोते समय सपने कौन नहीं देखता। किसी को अच्छे सपने आते हैं तो किसी को बुरे। बुरे सपने को लेकर अक्सर लोगों के दिल में डर बैठ जाता है और इसके पीछे क्या वजह है जानने की कोशिश भी नहीं करता। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते् होंगे कि जो  सपने हम देखते हैं वह हमारी जिंदगी से कहीं न कहीं जुड़े अवश्य होते हैं। तो आईए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपको अपने सपने में कोई देवी-देवता दिखाई देते हैं तो उसका अर्थ क्या होता है और इन देवी देवताओं को सपने में देखने से आपको क्या लाभ मिलता है।

आइए जानते हैं अगर सपने में भगवान दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है-
PunjabKesari
शिवलिंग 
अगर आपको सपने में शिवलिंग को दिखे तो समझ लें कि यह भगवान शंकर का एक बहुत ही शुभ सपना है। मान्यता है कि इसका मतलब यह होता है कि आप पिछले जन्म में शिव के भक्त थे और अपने कर्मों के अनुसार सुख-दुख प्राप्त कर चुके हैं। अब आपकी सभी समस्याओं का अंत होने वाला है और जीवन में उन्नति रुतबा और यश की प्राप्ति होनी वाली है।
PunjabKesari
साक्षात भोलेनाथ
यदि सोते समय आपको सपने में देवों के देव महादेव दर्शन देते हैं तो इसका मतलब होता है कि बुरा समय समाप्त हो गया है और आपके अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आपको यह सपना आए तो अगले दिन आप भगवान शिव जी के मंदिर में जाकर पूजा अवश्य करें। एेसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
PunjabKesari
श्री कृष्ण
अगर सपने में आपको मुरली मनोहर यानि श्री कृष्ण जी दर्शन होते हैं तो इसका मतलब कि आपको प्रेम संबंधित मामलों में अपार सफलता मिलेगी। आप अपने प्रेम को हासिल अवश्य करेंगे।
PunjabKesari
श्री राम जी 
सपने में भगवान श्रीराम जी के दर्शन हो तो इसका मतलब आपको अपने हर काम में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे और आप जीवन में खूब उन्नति करेंगे।
PunjabKesari
माता लक्ष्मी 
सपने में माता लक्ष्मी जी कमल पर बैठी हुई नज़र आएं तो यह इस बात की ओर संकेत देती है कि आपको कहीं से कोई रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और व्यापार में भी बहुत बड़ा मुनाफ़ा होने वाला है।
PunjabKesari
विष्णु जी 
सपने में साक्षात भगवान विष्णु के दर्शन हो जाएं तो यह सफलता का प्रतीक माना जाता है यानि इसका मतलब यह होता है सफलता आपके कदम चूमेगी।
क्या आपकी भी शादी में हो रही देरी (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News