सुंदरनगर में साढ़े 5 किलोग्राम गांजा सहित महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 09:54 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने सुंदरनगर की रहने वाली महिला मंजू देवी पत्नी शंकर साहनी को 5 किलो 500 ग्राम नशीले पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी अनुसार पुरहीरां पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. सोहन लाल और एस.टी.एफ. के ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मंजू देवी सुंदरनगर मोहल्ले में अवैध तौर पर गांजा बेचने का काम करती है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News