अदालत में पेश हुआ चरस का आरोपी, पुलिस रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 09:37 PM (IST)

चम्बा: चरस तस्करी के आरोप में धरे गए आरोपी को सोमवार तीसा पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर आरोपी व्यक्ति को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि आरोपी व्यक्ति से  पुलिस रिमांड अवधि के दौरान इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 742 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों धरा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 व 25 के तहत मामला दर्ज किया था। इसी के चलते सोमवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News