50 ग्राम अफीम व 260 ग्राम हैरोइन सहित दो अरैस्ट

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 07:20 PM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव जोड़की कंक्कर वाली में दो व्यक्तियों को 50 ग्राम अफीम व 260 ग्राम हैरोईन सहित अरैस्ट किया है। इंस्पैक्टर संजीव कुमार मुख्य अफसर थाना सदर फाजिल्का पुलिस पार्टी के साथ गश्त के संबंध में 12 अगस्त 2018 को सायं लगभग 6:40 बजे जब गांव तुर्का वाली में मौजूद थे तो गांव जोड़की कंक्कर वाली से एक फोन आया कि दो अज्ञात व्यक्ति आए हैं जो हमारे 
गांव में नशा बेच रहे हैं।

जिस पर वह पुलिस पार्टी के साथ गांव जोड़की कंक्कर वाली में पहुंचे तो वहां पर एकत्रित हुए लोगों ने दो व्यक्ति गुरमीत सिंह वासी गोबिन्द नगरी जलालाबाद व कुलवंत सिंह उर्फ कालू वासी गांव बंदी वाला, हाल वाली गोबिन्द नगरी जलालाबाद उनके समक्ष पेश किए। जिनकी तलाशी लेने पर उक्त व्यक्तियों के पास से 50 ग्राम अफीम व 260 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने अब जांच पड़ताल करने के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News