देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, बंगाल की चार बंधक महिलाओं को छुड़वाया(Video)

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 07:13 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक शहर की राजीव कालोनी में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मकान में बंधक 4 महिलाओं को छुड़वाया गया, जो कि बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने रैकेट चलाने वाले 3 व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। इनसे पूछताछ की जा रही है कि इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल है। इस मामले में  अाैर भी कुछ कडिय़ां सामने आ सकती हैं।

रोहतक पुलिस कंट्रोल रूम को गुप्त सुुत्रों से सूचना मिली थी कि राजीव कालोनी में सतीश बागड़ी के मकान में जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर इस मकान पर रेड की तो वहां पर पुलिस को बंगाल की रहने वाली 4 महिलाएं मिली, जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया था और जबरन उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। इस संबंध में पुलिस ने सतीश बागड़ी उसकी पत्नी व 2 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि ये लोग इन लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाते थे। इस मामले में सतीश बागड़ी, योगेश, साकेत व बागड़ी की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। बंधक लड़की के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि इस धंधे में ओर कौन लोग शामील है। सभी आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

static