पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ापन व कमजोरी दूर करेंगे ये 8 हैल्दी फूड्स

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:36 PM (IST)

हर महीने के 5-6 दिन महिलाओं को पीरियड्स की समस्या से गुजरना पड़ता हैं। पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाओं को दर्द, तनाव, चिड़चिड़ापन व कमजोरी महूसस होती हैं।इसलिए सलाह दी जाती है कि मासिक चक्र के दौरान महिलाओं का खान-पान हैल्दी होना चाहिए, ताकि शरीर में कमजोरी न हो। वहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो इन सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाए। अगर आप मासिक चक्र में अपने आप को एनर्जी से भरपूर व मूड को फ्रैश रखना चाहती है तो आज हम आपको ऐसे ही हैल्दी फूड्स बताएंगे जो आपके खराब मूड को सही रखेंगे और शरीर को एनर्जी देंगे। 

 

पीरियड्स में खाएं ये हैल्दी फूड्स


 
1. केला
पीरियड्स के दिनों में केला खाने से मूड भी सही रहता है और एनर्जी भी भरपूर मिलती हैं। केले में ट्राइप्टोपान होता है जो शरीर के सेरोटोनिन में परिवर्तित होकर मूड को सही बनाए रखता हैं। इसके अलावा यह आसानी से पच जाता है और इसमें मौजूद फाइबर पाचन संबंधी प्रॉबल्म को दूर रखता हैं। 

 

 

2. चॉकलेट 
चॉकलेट खाने से खराब मूड मिनटों में सही हो जाता हैं। इसके अलावा इसमें  मौजूद मैग्नीशिय, आयरन शरीर को एनर्जी देते हैं और पीरियड्स में होने वाली प्रॉबल्म जैसे दर्द, कमजोरी व चिड़चिड़ापन दूर रहता हैं। 

 

 

3. दही
दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती हैं। इसके अलावा पीरियड्स में दही की भरपूर सेवन करने से तनाव की समस्या भी दूर रहती हैं और हैप्पी हैप्पी हॉर्मोन अधिक बनते हैं। 

 

 

4. एेलोवेरा
अगर आपको अक्सर पीरियड्स का दर्द सताता है तो ऐलोवेरा आपके लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐलोवेरा जूस में 1 चम्मच शहद और पानी मिलाकर पीने से दर्द, कमजोरी व अधिक ब्लीडिंग की समस्या दूर रहती हैं। 

 

 

5. अलसी
अलसी के बीजों का इस्तेमाल सदियों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता आ रहा हैं। अगर आपको पीरियड्स का दर्द सता रहा है तो रोज सुबह नाश्ते में भूनी हुई अलसी का सेवन करें। 

 

 

6. ग्रीन टी
पीरियड्स के दिनों में कमजोरी महसूस होती है तो ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। इससे मसल्स रिलैक्श महसूस करेंगे और दर्द की शिकायत दूर होगी। 

 

 

7. पाइन एप्पल
पाइन एप्पल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते है जो शरीर को हमेशा फिट और हैल्दी बनाए रखते हैं। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन और भी फायदेमंद साबित होता हैं। इसे खाने से दर्द से राहत मिलती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। 

 

 

8.अदरक
अदरक एक प्राकृतिक नुस्खा है जो न केवल पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने बल्कि अन्य समस्याओं में भी मददगार साबित होता हैं। पानी में अदरक डालकर अच्छे से उबाल लें। फिर इस पानी में शहद मिलाएं। यह चाय पीने से दर्द मिनटों में गायब हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static