सेब के उम्दा दाम से खिले बागवानों के चेहरे,रोजाना बाहरी मंडियों में हो रही सप्लाई

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:37 PM (IST)

कुल्लू : जिला के सेब की महक देश की आॢथक राजधानी मुंबई तक पहुंच गई है। जिला की विभिन्न मंडियों से रोजाना सेब की गाडिय़ां बाहरी मंडियों के लिए सप्लाई हो रही हैं। इस वर्ष सेब के बेहतर दाम मिलने से घाटी के बागवान भी काफी खुश हैं। जिला की सबसे बड़ी भुंतर और बंदरोल में हर रोज 3 हजार सेब के क्रेट पहुंच रहे हैं। सब्जी मंडी में सेब 100 से 200 रुपए प्रति किलो के दाम से मिल रहे हैं। सेब की खरीददारी के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के व्यापारियों ने सीधे बगीचों का रुख शुरू कर दिया है। घाटी के बागवानों हितेन्द्र, रमेश ठाकुर, राजेन्द्र पाल, प्रेम चंद, दीप कुमार, व शशि शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष सेब के उचित दाम नहीं मिल पाए थे, लेकिन इस वर्ष बाहरी राज्यों के व्यापारियों के आने से सेब के दामों में बढ़ौतरी हुई है। इस वर्ष जिला कुल्लू की मंडियों में सेब की फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे बागवान काफी खुश हैं। बाहरी राज्यों के व्यापारी भी काफी समय से डेरा डाले हुए हैं और बागवानों को उनके उत्पाद के अच्छे दाम दिए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News