पंडोह बांध से छोड़ा गया पानी, पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:32 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह बांध से आज पानी छोड़ा गया, इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी कर व्यास नदी के आस-पास नहीं जाने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण व्यास नदी में प्रवाह बहुत तेज है जिसके मद्देनजर भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों ने आज सुबह नौ बजे पंडोह बांध से पानी छोडऩा शुरू किया।

बीबीएमबी अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचित किया कि पानी कल शाम तीन बजे तक बांध से पानी छोड़ा जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों और निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को नदी के आस-पास नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि लोग आपात स्थिति में 1077 पर कॉल कर सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News