सोनाक्षी सिन्हा ने दिए परफैक्ट मेकअप के 5 आसान टिप्स

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:57 PM (IST)

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा लंबी हाइट, फिगर और खूबसूरती हर चीज में परफैक्ट हैं। शायद यहीं वजह की उनकी फैंस लिस्ट काफी लंबी हैं। उनके फैंस हमेशा से उनकी फ्लोलेस ब्यूटी व परफैक्ट मेकअप का राज जानना चाहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की प्रमोशन के लिए जीरकपुर स्पॉट हुई। जहां उनके फैंस बड़ी संख्या में नजर आए, जिनमें से लड़कियां भी थी। 

 

 

जब प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा से उनकी ब्यूटी का सीक्रेट पूछा गया तो सोनाक्षी ने बिना किसी झिझक के सभी को अपनी ब्यूटी व मेकअप सीक्रेट्स बताएं। अगर आप भी जानना चाहती है कि सोनाक्षी अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए क्या कुछ करती है तो चलिए आज हम आपको उनके द्वारा बताए कुछ सीक्रेट बताते हैं। 

 


1. सोनाक्षी का कहना है कि वह शीशे के आगे अपना कम समय बीताती हैं। खूब सारा पानी पीती है क्योंकि इससे चेहरा पर निखार बना रहता हैं। जब भी वह मेकअप शुरू करती है तो 1 गिलास पानी जरूर पीती हैं।  

 

2. मेकअप करने से पहले चेहरे को क्लींजर के साथ अच्छे साफ करती हैं। फिर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाती हैं। उन्होंने बताया कि हमेशा अच्छे ब्रांड की मॉइस्चराइजर क्रीम इस्तेमाल करें। 

 

3. सोनाक्षी अपने चेहरे पर फाउंडेशन को बैलेंस लुक देने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। 

 

4. वह हमेशा अच्छी क्वालिटी की मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं जो होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहती हैं। 

 

5. फिर सोनाक्षी ब्लैक आई-ब्रो पैंसिल से भौहों को डार्क करती हैं। उन्हें मैसी हेयर स्टाइल रखना पसंद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static