आखिर क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं लंबी हाइट वाले लड़के?

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:20 PM (IST)

प्यार में आपको पार्टनर के रंग, हाइट, उम्र और उसके स्टेटस से कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर लड़कियों के सामने बात जब लड़कों को पसंद करने की आती है तो उनकी लिस्ट में लंबी हाइट वाले लड़के सबसे ऊपर होते हैं। लड़कियों को ज्यादातर लंबे लड़के भाते हैं क्योंकि उनके अनुसार लंबा ब्वॉयफ्रैंड होने के कई फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों लड़कियों को लंबी हाइट वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।
 

1. हग करने के लिए
लड़कियों का मानना है कि लंबे हाइट वाले ब्वॉयफ्रैंड को हग करना कमाल की फीलिंग होती है। लंबी हाइट वाले लड़के जब अपनी गर्लफ्रैंड को हग करते हैं तो उनकी हार्टबीट लड़कियों को साफ सुनाई देती हैं, जोकि उनके सबसे अच्छी फीलिंग होती है।

PunjabKesari

2. पार्टनर की टी-शर्ट पहनना
लड़कियों के लिए अपने टॉल पार्टनर की टी-शर्ट आपकी क्यूट ड्रैस बन जाती है। हर लड़की अपने टॉल ब्वॉयफ्रैंड की टी-शर्ट पहनने का एक्सपीरियंस जरूर करना चाहती है।
 

3. घर के कामों में आसानी
लंबे ब्वॉयफ्रैंड घर के बल्ब आराम से बदल सकते हैं और किचन में ऊंचाई पर रखे डब्बे भी उतार कर दे सकते हैं। इसलिए लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।
 

4. सुरक्षा की भावना के चलते
जब लड़की अपने लंबे ब्वॉयफ्रैंड के साथ होती है तो उसे अपने साथ एक बॉडीगार्ड का अहसास होता है। ऐसे में भला कौन लड़की नहीं चाहेगी कि उसका ब्वॉयफ्रैंड लंबी हाइट वाला हो।

PunjabKesari

5. उनके साथ पहन सकती हैं हाई हील
लड़कियों को हाई हील्स पहनने का बहुत शौक होता है लेकिन कम या एक सामान हाइट वाले ब्वॉयफ्रैंड के साथ लड़कियां हील्स कैरी नहीं कर सकती। मगर लंबे ब्वॉयफ्रैंड के साथ हाई हील पहनकर भी आप अपने ब्वॉयफ्रैंड से छोटी रहेंगी और आप एक क्यूट कपल नजर आएंगे।
 

6. बढ़ जाता है रोमांस
लंबी हाइट वाले लड़कों के साथ लड़कियों को रोमांस के कई मौके मिलते हैं। गर्लफ्रैंड के नाराज होने पर ब्वॉयफ्रैंड का उन्हें गोद में उठा लेना या उनका किसी बात को लेकर छेड़-छाड़ करना रिश्ते में रोमांस को बढ़ा देता है।
 

7. किस करना
छोटी हाइट की लड़कियां अपने टॉल ब्वॉयफ्रैंड को 'किस' करने के लिए अपने या उनके पंजों पर खड़ी हो जाती है। यह लड़कियों के लिए एक परफेक्ट मोमेंट होता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static