विधानसभा कूच को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने झोंकी ताकत

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार की वायदाखिलाफी, कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के विरोध और विधानसभा में बिल पारित कर हाईकोर्ट के निर्णय से प्रभावित कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर 20 अगस्त को प्रस्तावित अपने विधानसभा कूच को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा कूच में 40 कर्मचारी संगठन भाग लेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा ने बताया कि सोमवार से कर्मचारियों के 5 जत्थे फील्ड में उतर रहे हैं। 

जिनका नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फौगाट व वित्त सचिव राजेंद्र बाटू, महासचिव सुभाष लाम्बा व उपप्रधान सबिता, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री व राजेंद्र जुलाना, मुख्य संगठनकर्ता विरेंद्र सिंह डंगवाल व सुरेश नोहरा तथा प्रदेश प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना एवं ऑडिटर सतीश सेठी करेंगे। इसके अलावा संघ से जुड़े सभी विभागीय संगठनों की राज्य कमेटी के नेताओं के नेतृत्व में सैंकड़ों टीमें सोमवार से जनसंपर्क अभियान तेज करेंगी। यह कर्मचारी जत्थे एवं टीमें सभी जिलों में जाकर विभागवार कर्मचारी सभाएं आयोजित करेंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static