लड़की की फर्जी आईडी. बनाकर परिवार को खत्म करने की धमकी

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 10:45 AM (IST)

भिवानी(मोटू): जिले के गांव की एक लड़की की किसी अज्ञात युवक ने फर्जी फेसबुक आई.डी. बना दी। इसके बाद उस आई.डी. पर अश्लील कामेंट्स आने लगे। जब लड़की के परिजनों ने उस आई.डी. को देखा तो उन्होंने उस आई.डी. को बनाने का आरोप लड़की पर ही लगा दिया। इससे शॄमदा होकर लड़की ने पिछले साल दिसम्बर में पढ़ाई छोड़ दी। मगर युवक का सिलसिला यहीं नहीं रुका।

वह अब लड़की की मां के पास हर दूसरे तीसरे दिन-रात के समय उनके मोबाइल पर कॉल कर उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा आरोप है कि वही युवक एक रात उनके घर पर बोतलों से वार भी कर चुका है। हालांकि पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर  केस दर्ज कर लिया। युवक ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है कि वह राजगढ़ की अदालत में अजय जैतपुरिया की हत्या कर चुका है। 

चैहड़ चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि जिस रात उनकी उस युवक के साथ बात हुई उस रात उन्होंने उसकी लोकेशन निकलवाकर करीब 250 किलोमीटर तक का सफर कर युवक को तलाशने का प्रयास किया। अब युवक का उनके पास फोन आया है कि वह एकाध दिन में सरैंडर कर देगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को इस मामले में डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी हर तरह से मदद करने को तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static