Kundli Tv- तीज पर कैसे करें अपनी सासू मां को खुश

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 10:03 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज अपने दम पर ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से आपको फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2


वृष राशि वालों आज आप ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि इससे आपके व्यवहार में भी बदलाव आएगा। अपने कार्य के प्रति डेडीकेटिड रहेंगे। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 8


मिथुन राशि वालों आज आप सच का साथ देंगे तो सफलता हासिल करेंगे। आज ऑफिस में कम और घर पर ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4


कर्क राशि वालों अगर आप जल सम्बन्धी और दूध उत्पाद से जुड़ा कोई बिज़नेस कर रहे हैं तो आपको आज धन लाभ हो सकता है। आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा,  लेकिन आंख मूंदकर किसी मित्र पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शिक्षा के मामले में बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे। जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। 
शुभ रंग- ब्लैक शुभ नंबर- 6


सिंह राशि आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आप अपने करियर को लेकर जो भी फैसले लेंगे वो उपयुक्त साबित होंगे। वर्कप्लेस पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8


कन्या राशि वाले कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। क़रीबी मित्रों और व्यापारिक सहयोगियों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
शुभ रंग- ब्राउन  शुभ नंबर- 7


तुला राशि वालों आपके साथी के साथ आपकी परेशानियां कम होने की संभावना है, आज आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। जोखिम लेकर कुछ नया काम करेंगे। एक नई नौकरी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आपका प्रेंजेटेशन बेहतर रहेगा, जिससे आपके बॉस खुश रहेंगे। घर में पैसों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आप अपने परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 5


वृश्चिक राशि वाले उच्च शिक्षा और रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत से ज्यादा बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। हर काम में दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक सामान की खरीदारी में भी पैसे ख़र्च होंगे। 
शुभ रंग- अासमानी नीला शुभ नंबर- 1


धनु राशि वालों आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। व्यवहार से थोड़ा विनम्र रहें, तो अच्छा होगा। आज अपनी योग्यता से करीबियों को इंप्रेस करेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 7


मकर राशि वालों अपने परिवार वालों की हर तरह से मदद करेंगे। आपकी आज की सफलता में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाहित जोड़े एक-दूसरे को फूल दें, इससे आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा। फ़िटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। घर के बुजुर्ग अगर बीमार हैं तो उनकी हेल्थ में सुधार आएगा।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 7


कुम्भ राशि वालों शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनों के साथ का पूरा मजा लेंगे लेकिन पेंडिंग काम को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन या दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8


मीन राशि वालों ये समय छात्र वर्ग के लिए कड़ी मेहनत करने का है। शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी। तरोताज़ा रहने के लिए सैर-सपाटे पर जाएं। आज अपनी फेमिली के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा। 
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 6

जानें, क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News