4 धन्यवादी किसान रैलियों से भाजपा किसानों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 11:49 AM (IST)

पंचकूला(धरणी): हरियाणा में पिछले दिनों हुई 4 धन्यवादी किसान रैलियों से भाजपा सरकार किसानों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब होती दिखाई दी 7 इन चारो रैलियों में से मुख्यमंत्री मनोहरलाल के गृह क्षेत्र के घरौंडा में सफल रैली यह संकेत करती है किमुख्यमंत्री मनोहर लाल का अपने गृह जिले में मजबूत पकड़ व संगठन है। इससे मुख्यमंत्री की अपनी लोकप्रियता का ग्राफ भी देखने को मिलता है। सी.एम. घरौंडा पर खास मेहरबान दिखे।

गौरतलब है की पिछले दिनों महेंद्रगढ़ में शिक्षा व पर्यटन मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा (बाजरा रैली ) ,शाहबाद में राज्य मंत्री -कृष्ण बेदी (सूरजमुखी ), घरौंडा में  हरविंद्र कल्याण (धान रैली ),बरवाला में  कपास रैल  आयोजित रेली में मुख्यमंत्री हर रैली में आधा घंटा से अधिक बोले। 

मुख्यमंत्री ने प्रमुख निशाना विपक्ष व कांग्रेस पर साध की स्वामीनाथन रिपोर्ट 2004  में आई थी ,कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी। 10 साल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह  हुड्डा जो उस वक्त मुख्यमंत्रियों की बनी कमेटी के चेयरमैन भी थे जिस स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवा पाने में न कामयाब रहे वर्तमान भाजपा सरकार ने फसल की लागत मूल्य का डेढ़ गुना दिलवाकर किसानों के हितकारी कदम उठाए। केंद्र सरकार का यह कदम किसानों की आॢथक मजबूती में मील का पत्थर साबित हो जैसे फैसले लिए गए। भाजपा सरकार के ऐसे कदमों से विपक्ष बौखलाहट में है।  इन सभी रैलियों के प्रचार का जिम्मा कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ के पास रहा।  कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि किसानों को उनकी सभी फसलों के लाभकारी मूल्य देकर जय जवान-जय किसान के नारे को सरकार ने सार्थक किया है। उन्हें 33 हजार 500 करोड़ रुपए का लाभ दिया उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल है। 

किसानों को सही मायनों में आॢथक आजादी मिलने से उन्हें फसलों के लाभकारी मूल्य मिले हैं। देश में कृषि मूल्य आयोग के गठन के बाद नोरमन वारलो ने जिस हरित क्रांति का सपना संजोया था, आज देश में सही मायनों में उस हरित क्रांति के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static