नेशनल खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का आरोपी कोच गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 10:52 AM (IST)

रेवाड़ी(वधवा): वालीबॉल की नेशनल खिलाड़ी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी कोच कोसली निवासी गौरव देसवाल को जाटूसाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला खिलाड़ी को भी सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोच को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, महिला खिलाड़ी को जेल भेज दिया गया है। 23 जुलाई को खिलाड़ी के परिजनों ने एस.पी. राजेश दुग्गल से मुलाकात करते हुए कोच गौरव देसवाल पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 
 

मामले में परिजनों ने एक महिला खिलाड़ी का भी नाम दर्ज करवाया था। एस.पी. ने तुरंत जाटूसाना पुलिस को मामले में जांच कर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने उसी दिन केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में कोच के भाई वरुण देसवाल ने आरोप लगाया कि रेवाड़ी के 2 लोगों ने केस को रफादफा करने के नाम पर 30 हजार रुपए ले लिए। 

नाबालिग खिलाड़ी ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप, ढाई सालों से कर रहा था दुष्कर्म
 

उसने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ माडल टाऊन में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई गौरव देशवाल के खिलाफ एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ है। इस बारे में उसकी दोनों आरोपियों से बात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उसके भाई को कुछ नहीं होने देंगे व मुकद्दमे से बाहर निकलवा देंगे। दोनों ने उसे 28 जुलाई को रेवाड़ी के सैक्टर-3 में बुला लिया तथा 30 हजार रुपए ले लिए। पुलिस ने वरुण की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज अदालत में पेश किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static