2020 टोक्यो ओलम्पिक से पहले वापसी कर लूंगी : सानिया मिर्जा

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 09:32 PM (IST)

नई दिल्ली : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने वाली हैं। बीते दिनों ही उन्होंने सोशल साइट्स पर यह खबर अपने फैंस को दी थी। फिलहाल सानिया चोट के कारण भी टेनिस से दूर है। अब वह कोर्ट पर कब वापसी करेंगी, सवाल पर उनका कहना है कि यह बहुत आगे की बात है। मां बनते ही टेनिस कोर्ट पर वापसी उनके लिए प्राथमिकता होगी। वह एक उदाहरण रखना चाहती हैं कि गर्भवती होने के कारण महिलाओं को अपने सपनों को नहीं छोडऩा चाहिए।

सानिया ने साल 2010 में शोएब से शादी की थी और पिछले माह ही उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। सानिया ने कहा- हम इस (बच्चे के) बारे में कुछ समय से सोच रहे थे। हमें लगा कि अब जीवन में आगे बढऩे और जीवन के नए दौर का अनुभव करने के लिए यह सही समय है। 

सानिया ने कहा- टोक्यो ओलम्पिक का सफर अभी बहुत दूर है। एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में यह मैंने कई बार कहा है कि काश हम यह जान पाते कि कल हमारे जीवन में क्या होगा। अभी तो यह संभव लग रहा है, लेकिन हर किसी को इंतजार करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि जीवन आपको किस राह पर लेकर जाता है। निश्चित तौर पर टेनिस कोर्ट पर वापसी मेरी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा, एक महिला के लिए गर्भवती होना अहम है। अगर आप इस अवस्था में होती हैं, तो आपके लिए एक स्वस्थ बच्चे का जन्म महत्वपूर्ण रहता है। मैं चाहती हूं कि महिलाएं इस बात को समझें कि आप भले ही एक लोकप्रिय हस्ती हों या आम इंसान, वजन बढऩा मायने नहीं रखता। मां बनने के दौरान आपका वजन बढ़ेगा, लेकिन आप इसे अपनी इच्छा से कम भी कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News