बच्चा पड़ जाता है जल्दी बीमार तो ऐसे करें उसका Immune System स्ट्रांग

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 03:32 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए इम्युनिटी सिस्टम का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी होता है। मगर बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम बहुत जल्दी कमजोर होने लगता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर बीमारियों का असर जल्दी होता है, इसकी मुख्य वजह यह है कि शरीर कमजोर हो जाता है और हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। एेसे में इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए बच्चों में यह आदतें जरूर डालें। 

 

1. बच्चों के दें फल और सब्जियां
बच्चों को खाने में हरी सब्जियां और फल जैसे पालक, मटर, गाजर, बीन्स, संतरे और स्ट्रोबेरी जरूर खाने को दें। क्योंकि इनमें पाएं जाने वाले गुण बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में सहायक हैं। 

 

 

2. बच्चों के साथ एक्सरसाइज करें
बच्चों को अच्छी बातें सिखाने से पहले खुद उन बातों को मानना बहुत जरूरी है। बच्चों के सामने एक्सरसाइज करें। जब आप बच्चों के सामने कसरत करना शुरू करेंगे तो वह भी आपको देखकर व्यायाम करेंगे। वैसे अगर आप चाहें तो एक्सरसाइज की जगह पर वॉक, बास्केट बॉल और टेनिस भी खेल सकते हैं। 

 

 

3. बच्चे को पूरी नींद लेने दें
बच्चों को कम से कम 10 से 12 घंटे सोना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इम्यून सिस्टम का सीधा संबंध बच्चे के सोने से जुड़ा होता है। वह जितनी आराम से और भरपूर नींद लेता है। उतना ही इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहेगा। 

 

 

4. नकली धुएं से बच्चों को दूर रखें
बच्चों के लिए धुआं नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बच्चों को नकली धुएं से हमेशा दूर रखें। नहीं तो निकट भविष्य में बच्चों को अस्थमा और कान में संक्रमण तंत्रिका जैसी कई बीमारियां घेर सकती हैं।

 

 

5. बच्चों साफ-सुथरा रखें
बच्चों को अच्छी आदतें जरूर सिखाएं। उनको बताएं कि बाथरूम जाने के बाद, खाना खाने से पहले और बाद में, पालतू जानवरों को हाथ लगाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं। वह खुद को जितना साफ-सुथरा रखेंगे उतने ही हैल्दी रहेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static