प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की ये खास तस्वीर, बॉयफ्रेंड निक से जुड़ा है कनेक्शन

8/10/2018 1:00:55 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद इन दिनों फरहान अख्तर के साथ अपनी अगली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी है। वहीं फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर प्रियंका बॉयफ्रेंड निक की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है।

PunjabKesari

दरअसल, निक जोनस ने फेमस ब्रैंड जॉन वार्वेटोस के साथ मिलकर परफ्यूम लॉन्च किया है। इस मौके पर प्रियंका भले ही निक के साथ नहीं थी लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निक को बधाई जरूर दी। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर परफ्यूम की बॉटल की तस्वीर पोस्ट की और निक के साथ जॉन वार्वेटोस को भी शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका के बर्थडे के बाद दोनों की सगाई की खबरों ना काफी सुर्खियां बटोरी। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News