पहला पीरियड्स देता है ये 5 संकेत,  ना करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 12:19 PM (IST)

महिलाओं को हर महीने 3 से 4 दिनों तक पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। आमूमन माहवारी 21 दिनों के बाद आती है। इस दौरान महिलाओं को कमर दर्द, पेट दर्द, बदन दर्द के साथ और भी कई छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चाहे महिलाओं को जितनी मर्जी देर से पीरियड्स क्यों ना आ रहे हों पर वह कभी भी अपना पहला एक्सपीरियंस नहीं भूल पाती। पहली बार का वह चिड़चिड़ापन, दाग लगने का डर इन सबसे ज्यादा लड़की से महिला बनने की ओर पहला कदम शायद ही कोई भूल पाती होगी। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके पहले पीरियड का संबंध आपकी मेडिकल कंडिशन से है। हैल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार जब किसी महिला को पहला पीरियड आता है तो उससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। 

 

आज हम आपको बताएंगे कि आपका पहला पीरियड आपकी सेहत के बारे में क्या कहता है। 

 

8 से 9 साल की उम्र में पीरियड्स आना

PunjabKesari
शारीरिक कमजोरी या फिर किसी अन्य कारण से कुछ लड़कियों को मासिक धर्म बहुत जल्दी आने लगते हैं। अगर आपकी बच्ची या फिर किसी और फीमेल फैमिली मेंबर को इस उम्र में पीरियड्स आने शुरू हो गए थे तो उनको आगे चलकर डायबिटीज की समस्या हो सकती है। 

 

 

10 और 12 साल की उम्र में पीरियड्स आना

PunjabKesari
एक शोध में यह बात पता चली है कि जिन लड़कियों को पीरियड्स 10 साल की उम्र में आने शुरू हो गए थे उनको प्रेग्नेंसी के दौरान कॉम्पिलकेशन्स का सामना करना पड़ता है। इसके साथ 12 साल की उम्र में पहला पीरियड आता है तो मोटापे से संबंधित समस्या हो सकती है। 

 

 

17 से 18 साल की उम्र में पीरियड्स आना

PunjabKesari
जिन लड़कियों को 17 या 18 साली की उम्र में माहवारी लगाने लगती है या देर से पीरियड्स शुरू होने पर हार्ट स्ट्रोक और हाई बीपी होने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static