शादी के बाद इन 5 चीजों का लड़कियों को हमेशा रहता है पछतावा!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 05:40 PM (IST)

शादी हर किसी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है। इसलिए जितना हो सके शादी का फैसला उतना सोच-समझकर लेना चाहिए। मगर शादी के बाद कई बार एेसी सिचुएशन आती है जब लड़की को लगता है कि शादी करके उसने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की। दरअसल शादी के बाद लड़की का सिर्फ घर ही नहीं पूरी की पूरी लाइफ बदल जाती है। बहुत बार कुछ बातों को लेकर उनको ख्याल आता है कि काश शादी ना ही कि होती तो अच्छा होता है। आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बाताएंगे जिनका शादी के बाद लड़कियों को अफसोस होता है। 

 

1. सेल्फ टाइम
शादी के बाद अक्सर लड़कियों को लगता है कि वह अपने लिए टाइम नहीं निकाल पा रही। वह घर और दफ्तर के कामों में ही उलझी रहती है, जिस वजह से वह अपनी तरफ ध्यान ही नहीं दें पाती। यही बात उनको सताती रहती है। उनके दिमाग में आता है कि काश मैंने शादी ना की होती। उनको शादी के फैंसले पर अफसोस होने लगता है।

 

2. पर्सनल स्पेस
लड़का हो या लड़की हर किसी की जिंदगी में पर्सनल स्पेस होना बहुत जरूरी होता है। मगर शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में पर्सनल लाइफ जैसा कुछ नहीं रहता। वह किसी को बिना बताए कोई काम नहीं कर पाती। छोटे से छोटा काम करने या फिर कोई भी डिसीजन लेने से पहले पति और घर के दूसरे सदस्यों से परमिशन मांगनी पड़ती है।  तब उन्हें अफसोस होने लगता है कि शादी के बाद तो उनकी लाइफ में कुछ रहा ही नहीं। 

 

3. खुद को बदलना
शादी के बाद लड़कियों को खुद में बहुत सारे बदलाव लाने पड़ते हैं। उन्हें हर परिस्थिति में खुद को साबित करना पड़ता है। कई बार इन सब के कारण वह इरिटेट फील करने लगती हैं। उन्हें खुद को बदलने को लेकर अफसोस करने लगती है।

 

4. एक्स से तुलना
शादी के बाद वैसे तो कभी भी एक्स से अपने पति की तुलना नहीं करनी चाहिए। मगर शादी के बाद जब लड़कियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी की होती तो अच्छा होता। 

 

5. बच्चे की जल्दबाजी
कुछ लड़के शादी होते ही अपनी पत्नी पर बच्चे के लिए दबाव बनाने लगते हैं। भले ही इसके लिए लड़की तैयार हो या ना हो। हर रोज बच्चे के लिए जबरदस्ती की बात सुनकर वह सोचने लगती हैं कि शादी ना की होती तो अच्छा होता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static