Kundli Tv- कैसे एक राक्षस बना बप्पा का वाहन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 04:37 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

प्राचीन समय में एक बहुत भयानक असुर जिसका नाम गजमुख था। वह सबसे शाक्तिशाली, धनवान और सब देवताओं को अपने वश में करना चाहता था इसलिए उसने वरदान पाने के लिए भगवान शिव की तपस्या करनी शुरु कर दी। कुछ साल बीतने के बाद भगवान भोलेनाथ उसके तप से खुश होकर उसके सामने प्रकट हुए और उसे वरदान के रुप में दैविक शक्तियां प्रदान की जिससे कोई भी उसे किसी शस्त्र से नहीं मार सकता था। 
PunjabKesari
कुछ समय के बाद गजमुख को अपनी शाक्ति पर गर्व हो गया। उसने सब देवों पर आक्रमण कर दिया। केवल त्रिदेव और भगवान गणेश ही उसके आंतक से बचे हुए थे। सभी देवता भगवान शिव के पास गए और अपने जीवन को बचाने के लिए प्रार्थना करने लगे। भोलेनाथ ने गणपति जी को गजमुख को सबक सीखाने के लिए भेजा। 

बप्पा ने उस असुर के साथ बहुत समय तक युद्ध किया, किंतु गजमुख भी पीछे हटने वालें में से नहीं था। तभी उसने एक मूषक का रुप ले लिया और गणेश जी की तरफ जैसे ही वह आक्रमण करने के लिए दौड़ा भगवान कूद कर उसके उपर सवार हो गए। 
PunjabKesari
गणपति जी ने जीवन भर के लिए मूषक में बदल दिया और अपने वाहन के रुप में रख लिया। गजमुख भी अपने इस रूप से खुश हुआ और गणेश जी की सवारी बन कर वह खुद को भाग्यशाली समझने लग गया था।  

राशि अनुसार सावन में करें ये काम, फिर देखें भोले का चमत्कार (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News