खूबसूरत वादियों में शादी करेंगे दीपिका-रणवीर, होगी बी-टाउन की हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग
8/8/2018 1:57:40 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का वेन्यू आखिरकार तय हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इटली में होगी।
हाल ही में अब खबरें सामने आई है कि रणवीर और दीपिका ने अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है।
यह जगह इटली के ... इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है।
वहीं अब रणवीर और दीपिका की शादी के वेन्यू Lake Como की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।
हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नही आया है।
वहीं इतली के वेन्यू की बात करें तो लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक है, जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है।
यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है, जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है।
लेक कोमो इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
यह रोमन काल से ही अमीर लोगों के बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर रहा है।
इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत लेक में से एक कहा जाता है।