Kundli Tv- कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं 6 उगलियां

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 01:28 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

ज्योतिष शास्त्र की भारत में अनेक विधियां प्रचलित हैं, उन्ही में से एक सामुद्रिक शास्त्र प्रसिद्ध है, जिसके द्वारा शरीर की रचना, अंग लक्ष्ण, वर्ण तिल आदि के आधार पर भविष्य वाणी की जाती है। इसके जरिए व्यक्ति के रहन-सहन उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। इसके अलावा अलावा शरीर पर उपस्थित हर चिह्न का एक विशेष महत्व है। आज आपको उन्हीं अंगों व चिह्नों के बारे में बताएंगे, जिन पर शायद कोई ध्यान नहीं दे पाता होगा।  
PunjabKesari
जिन व्यक्तियों का हाथ में दस से ज्यादा उंगलियां होती हैं, वह बहुत भाग्यशाली होता है। हर काम को सच्चे मन से और देख-परख कर करने वाला होता है। ऐसे लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते हैं, लेकिन ये दूसरे के कामों में हमेशा कमी निकालते हैं। इसलिए कभी-कभी इनकी लोगों से कम बनती है।

कई लोगों के दांत के ऊपर दांत होते हैं, एेसे व्यक्ति खुले विचारों वाले और साहसी होते हैं। ये लोग अपने स्वभाव से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। 

हर व्यक्ति के शरीर पर बाल तो होते ही है, किंतु कई लोगों के जरुरत से अधिक घने बाल होते है, वह काम वासना और भोग-विलास को अधिक महत्व देने वाले तथा स्वादिष्ट भोजन का शौक रखने वाले होते हैं। ये धार्मिक होने के साथ-साथ मेहनती भी होते हैं। 
PunjabKesari
कई व्यक्तियों में देखा जाता है कि उनकी ठोड़ी में गड्ढा होता है। एेसे लोगों का स्वभाव सबके प्रति नरम होता है। सब के लिए ये दया का भाव रखते हैं और भलाई का कार्य करने में लगे रहते हैं।
PunjabKesari
जिन लोगों की जांघें पतली होती है, वह जरुरत से ज्यादा चतुर और हिम्मत वाले होते हैं। इन व्यक्तियों को सब से अपना काम निकालने का बुनर होता है, यहीं तक ये अपने शत्रुओं को भी नहीं छोड़ते हैं। यह बहुत गुस्से वाले भी होते हैं।  

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News