Kundli Tv- भगवान भोलेनाथ किस तरह सभी कष्टों से देंगे मुक्ति

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 07:56 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप अपनी पॉजेटिव सोच के बल पर आगे बढ़ेंगे, भाग्य आपके साथ है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। आपको इस शुभ असवर का पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज गाड़ी पर खर्च हो सकता है। इस राशि की लड़कियों को थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप कोई इलेक्टॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रौशन करेगी। आप अपनी बुद्धिमान का लोहा आज मनवाएंगे। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि वालों आर्थिक स्तिथि मज़बूत होगी। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। बिज़नेस मैन को कोई बड़ी डील मिलने वाली है। इस राशि के छात्र कड़ी मेहनत करेंगे।विदेश से गुड न्यूज मिलने वाली है। इस राशि की महिलाएं यात्रा पर जा सकती हैं। बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। आपका बिज़नेस बढ़ेगा। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप किसी सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

सिंह राशि वालों आज आप समझदारी से काम लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। आज आप नयी घड़ी खरीद सकते हैं। रोमांस के लिए आज का दिन बढ़िया है। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। माता का स्मरण कर अपने काम प्रारंभ करें।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों बच्चों की सफलता से आज आपका मन आनंदित रहेगा। सकारात्मक रवैया से सारे काम बनेंगे। धन लाभ का भी योग बन रहा है। शाम को अपने दोस्त के घर घूमने जाएंगे। बच्चे परेशान कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढा रहेगा। पिता से गिफ्ट मिलने का योग है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

तुला राशि आज आप अपने घर में मांगलिक कार्य करा सकते हैं। स्टुडेंटस को बड़ी उपल्ब्धी हासिल हो सकती है। इस राशि की लड़कियां शॉपिंग करने जाएंगी। शॉपिंग के दौरान अपने पर्स पर ध्यान रखें। बचपन के किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। आज माता के मंदिर में कोई फल चढ़ाएं। आपको विशेष फायदा होगा।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 3

वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक ऱहेंगे। आपका आचार-विचार सात्विक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि की महिलाओं की कोई विश पूरी होगी। नया घर खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज का सौदा आपके एहसान में रहेगा। आज माता के मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों विदेश यात्रा के योग है। आप यदि विदेश से संबंधित कोई बिज़नेस करना चाहते हैं तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लेने का दिन है। भाई-बहनों से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। आपका पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि की महिलाएं सोशल वर्क में आगे रहेंगी, सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आज आपका स्वभाव बहुत ही शांत और मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का योग है। दोस्तों से शुभ समाचार मिल सकता है। लव मेट्स से सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए शुभ समय है। आज आप गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 2

कुंभ राशि वालों आज आपको जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। वर्कप्लेस पर  सावधानी बरतने की जरूरत है। अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। बिज़नेस में नए एग्रीमेंट्स कर सकते हैं। आज आपके घर मेहमान भी आ सकते हैं। बेटी के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों आज आप सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, छोटी बात पर किसी से नाराज हो सकती है। दोस्तों से मधुरता से पेश आएं और आज शाम माता के मंदिर जरूर जाएं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

नींद न आने से हैं परेशान तो आज ही BEDROOM से हटाएं ये चीज़ (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News