Kundli Tv- सूर्यदेव के ये उपाय करने से झगड़ों से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 08:39 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesariसफलता सिर्फ परिश्रम पर निर्भर नहीं करती परंतु इस बात पर भी निर्भर करती है की परिश्रम किस दिशा में किया गया है। क्यों की सही कर्म अगर सही दिशा में किए जाएं तो बदल सकती है आपकी दिशा और दशा। 

PunjabKesari
अथ पंचांग: रविवार दिनांक 05.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 11:20 तक रहेगी व उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। चंद्र मेष राशि में 20:46 तक रेहगा उसके बाद वृष में प्रवेश करेगा। चंद्र भारिणी नक्षत्र में 14:54 तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र में जाएगा। गंड योग रहेगा 11:22 तक इसके बाद रहेगा वृद्धि योग। कौलवकारण रहेगा 11:20 तक उसके बाद तैतिलकारण 22:43 फिर गजकरण रहेगा। राहुकाल:17:25 - 19:05 व अमृतकाल रहेगा 10:07 - 11:43 तक। तो चलिये चलते हैं कल क्या करें और क्या न करें की ओर और सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।

PunjabKesari
मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की बिजनेस में सौदों से लाभ मिलेगा। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। किसी अपने से इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगी। कार्य स्थान पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
करें ये काम:  लाल कपड़े में मिश्री बांधकर गरीब कन्या को दान करें।
न करें ये काम: अपनी बात किसी पर न थोपें।

PunjabKesari
वृष: ग्रह नक्षत्र ये संकेत दे रहे हैं की ट्रांसफर की संभावना दूर होगी। इनसिक्योरिटी बनी रहेगी। सही डिसीजन न लेने से परेशानी बढ़ेगी। इमोशनस पर काबू रखें। फाइनेंशियल पोजीशन स्ट्रोंग होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करें ये काम: घर की पूर्वी दीवार पर हरे पेन से “इंदु” लिखें। 
न करें ये काम: इमोशनस को बेकाबू न होने दें। 

PunjabKesari
मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की बिजनेस में लेन-देन करते वक्त सतर्क रहें, बलेम लग सकते हैं। स्वीट बिहेवियर से वर्कप्लेस पर फेमस हो जाएंगे। जरूरतमंदों की हेल्प करने से खुशी मिलेगी। यंगस्टर्स को नए रोजगार मिलेंगे।
करें ये काम: राजमा और मूंग के दाने गैस पर जला दें।
न करें ये काम: बिजनेस के लेन-देन में ढील न बरतें।


कर्क: प्लैनेट्स का मूवमेंट बता रहा है की शादी की बात चलने से युवा एक्साइटेड होंगे। पेंडिंग पड़ी योजना पूरी होगी। जिद पर न अड़े नुकसान होगा। जीवनसाथी की हेल्प से परेशानी खत्म होगी।
करें ये काम: अशोक के पत्ते को पानी से धोकर किचन में रखें।
न करें ये काम: अति उत्साही न हों।


सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधिकारियों की अनदेखी से बचें। गहने, कपड़े और मौज-मस्ती पर जमकर खर्च करेंगे। दिल की बात बताने से राहत मिलेगी।
करें ये काम: इलायची व शहद खाएं।  
न करें ये काम: अधिकारियों की अनदेखी न करें।


कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की चतुराई से काम निपटाना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू काम की अधिकता से कारोबारी मामलों की अनदेखी करेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
करें ये काम:  गेहूं पानी में भिगोकर पक्षियों के लिए रखें। 
न करें ये काम: कारोबारी मामलों की अनदेखी न करें।


तुला: सितारों की बिसात ये बता रही है की समय पर काम पूरा न कर पाने से लाभ के अवसर गंवा देंगे। कारोबारी यात्रा होगी। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। दिल खोलकर खर्च करेंगे।
करें ये काम:  कागज़ पर हरे पेन से “दिनकर” लिखकर पर्स में रखें।
न करें ये काम: समय का दुरुपयोग न करें।


वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की विरोधी दबाव बनाएंगे। कड़ी मेहनत से ही सफल होंगे। विवादास्पद मामले पक्ष में हल होंगे। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें, संबंधों में स्थायित्व आएगा।
करें ये काम: देवी दुर्गा माता पर मौली चढ़ाकर दाईं कलाई पर बांधें। 
न करें ये काम: मेहनत में कोई कसर न छोड़ें।


धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं की सामूहिक काम सबकी सलाह से करें। समय रहते विरोधियों की चालों का पता लगने से नुकसान से बच जाएंगे। प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा का अच्छा योग है।
करें ये काम:  शिवालय में खजूर और नाशपाती चढ़ाएं।
न करें ये काम: चालबाज़ों की बातों में न आयें।


मकर: कालचक्र ऐसा संकेत दे रहा है की अधीनस्थ सहयोग करेंगे। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान और पैसा मिलेगा। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी।
करें ये काम: किसी हरे पेड़ पर दूध व शहद चढ़ाएं।
न करें ये काम: मिले अवसर को हाथ से जाने न दें।


कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की तरक्की के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। महत्वपूर्ण फैसलों में ढृढ-निश्चय से सफलता मिलेगी। किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। मित्र मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करें ये काम: किसी भिखारी को इच्छानुसार अंजीर दान करें।
न करें ये काम: जिम्मेदारियां निभाने में चूक न करें।


मीन: ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है की नए लोगों के संपर्क से विचारों में बदलाव होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय पर काम पूरा करने के चक्कर में सेहत बिगड़ सकती है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
करें ये काम:  कागज़ पर रोली से “ह्रीं” लिखकर किसी हरे पेड़ पर चढ़ाएं।
न करें ये काम: हेल्थ के साथ समझौता न करें। 

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News