Kundli Tv- सूर्य की तरह कैसे आपका जीवन भी हो सकता है रोशन

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 08:12 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपको खुद का खयाल रखना है अगर जॉब साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपने पूजा घर में दीप जलाकर निकलें और जो लोग नौकरी में हैं उनको वर्क प्लेस पर भागदौड़ करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पड़ोसी से विनम्रता पूर्वक पेश आएं। मां की सेहत का खयाल रखें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आपके इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आज ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपको एक नई पहचान मिलेगी। बचपन के दोस्त से मुलाकात होगी। इस राशि के बच्चों को गिफ्ट मिलने का योग है। आज माता के मंदिर सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों आज पारिवारिक चिंताएं कम होंगी। समाज में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू काम भी बढ़ेगा। आज आपको कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। इस राशि की लड़कियां मोबाइल या लैपटॉप खरीदेंगी। लाइफ पार्टनर से संबंधों में मधुरता आएगी। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आप नए बिज़नेस प्लॉन पर काम शुरु करेंगे। वर्क प्लेस पर काम का भार बढ़ेगा। फैमिली से रिलेटेड कुछ टेन्शन हो सकती है। गाड़ी की सर्विसिंग करवा सकते हैं। पिता के स्वास्थय पर ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग लकड़ी फर्नीचर आदि का कारोबार करते हैं उनके लिए शुभ समय है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

सिंह राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। आप जो चाहेंगे उसे पा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे। रोमांस के लिए आज एक अच्छा दिन है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों आज जीवन साथी से आपसी प्रेम बढ़ेगा और दोनों के बीच अन्डरस्टैडिंग भी बढ़ेगी। आज आप ढेर सा धन प्राप्त करेंगे। घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। दोस्तों की मदद करेंगे। गाय की सेवा करें। आपका सुख और सौभाग्य और बढ़ेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप थोड़ी सी मेहनत से बड़े-बड़े काम बना सकते हैं। फैमिली में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत के साथ-साथ अपने सामान पर नज़र रखें। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं आज रोमांटिक मूड में रहेंगी। शॉपिंग करने जा सकती हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज आपका मनोबल उंचा रहेगा। वर्क प्लेस पर आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। आपके नॉलेज का सभी लोग लोहा मानेंगे और आप से काफी इम्प्रेस भी रहेंगे। आज आपको वित्तीय गेन होंगे। व्यापार फ्लोरिश कटेगा। आप लाइफ का आनंद लें। दोस्तों से गिफ्ट भी मिल सकता है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बरसात होने वाली है। सुख, शान्ति, प्यार और पैसा ये सब आपको मिलने वाला है। आज आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी सेलिब्रिटी से हो सकती है। किसी मजदूर को कपड़े गिफ्ट करें आपके मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 9

मकर राशि वालों आज आपको थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। आज आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना होगा क्योंकि आज छोटी से बात का बतंगड़ हो सकता है। संपत्ति की सेल पर्चेज के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज माता के मंदिर में लाल फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। फ्रेंड्स से भी एप्रीसियेशन मिलेगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। मेहनत का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। लड़कियों के जीवन में उत्साह बना रहेगा। नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ समय है। हनुमान जी के दर्शन-पूजन करें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आप खरीदारी करने जाएंगे। इस राशि के बच्चे आज परिवार के काम में हाथ बंटाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वर्क प्लेस पर आपकी पोजीशन मजबूत होगी। आज आप मूवी देखने जा सकते हैं। इस राशि की लड़कियों को सुंदर तोहफा मिलने का योग है। आज किसी से रुखा न बोलें।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 6
ये TIPS अपनाएंगे तो कभी नहीं मिलेगा प्यार में धोखा (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News