Kundli Tv- Birth Date से जानें कैसे आएगी Life में बहार

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 12:10 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
वास्तु और ज्योतिष की मानें तो हर दिशा का संबंध एक न एक ग्रह से ज़रूर होता है। इसके अनुसार अगर कोई भी इंसान अपने घर में हर चीज़ वास्तु के अनुसार रखता है तो उसके जीवन की परेशानियां खत्म होनी लगती हैं। इसके अलावा इसमें यह भी बताया गया है कि यदि कोई अपनी जन्म तिथि के अनुसार अपने घर को सजाता है तो उसकी किस्मत चमक जाती है और धन लाभ होने लगता है।  

PunjabKesari
एेसे निकाले मूलांक-
मूलांक निकालने के लिए जन्म तारीख को सिंगल डिजीट में निकलना होगा, यानि अगर किसी की जन्म तारीख 12 हैं तो आपका मूलांक होगा 1+2= 3, यदि आपकी जन्म तारीख 29 है तो आपका मूलांक होगा 2+9=11, रिजल्ट दो अंकों में आने पर इन दोनों अंकों को फिर से आपस में जोड़ दे 1+1=2


तो आईए जानते हैं कि किस मूलांक वाले लोगों को खुशहाली आदि के लिए किस ग्रह से संबंधित वस्तुएं रखनी चाहिेए।


मूलांक 1-
मूलांक 1 वालों की शुभ दिशा पूर्व और संबंधित ग्रह सूर्य है। इस अंक वाले व्‍यक्‍ति को पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए। इससे घर की सुख-शांति बरकरार रहती है।

PunjabKesari
मूलांक 2-
उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित ग्रह चंद्रमा है। मूलांक 2 वाले लोगों को इस दिशा में सफ़ेद रंग का कोई भी शोपीस रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। 

 
मूलांक 3-
बृहस्‍पति से संबंधित दिशा उत्तर-पूर्व है। 3 मूलांक वाले लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए। यह घर के सदस्यों के लिए बहुत अच्छा साबित होता है। 

PunjabKesari
मूलांक 4-
दक्षिण-पश्चिम दिशा का स्‍वामी राहू है। 4 मूलांक के लोगों को इस दिशा में कांच की कोई वस्‍तु रखनी चाहिए। इससे घर में पाॅज़िटिव माहौल बनने लगता है।

 
मूलांक 5-
उत्तर दिशा का स्‍वामी बुध ग्रह है। जिनका मूलांक 5 हो वो अपने घर की उत्तर दिशा में लक्ष्‍मी या कुबेरजी की मूर्ति लगाएं। इससे घर में पैसों संबंधी चल रही सभी परेशानियां खत्म होने लगती हैं।

PunjabKesari
मूलांक 6-
शुक्र का संबंध दक्षिण-पूर्व दिशा से है। जिन लोगों का मूलांक 6 हो वे इस दिशा में मोर पंख रखें।

PunjabKesari
मूलांक 7-
जिनका मूलांक 7 है, वे उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखें। इस दिशा का स्‍वामी बृहस्‍पति हैं।


मूलांक 8-
जिन लोगों का मूलांक 8 हो, वे अपने घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्‍टल रखें। ये दिशा शनि ग्रह से संबंधित है। एेसा करने से शनि के प्रकोप से बचाव होता है। 

 PunjabKesari
मूलांक 9-
जिनका मूलांक 9 हो वे घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखें। ये दिशा मंगल ग्रह से संबंधित है।
एक कछुए की अंगूठी कैसे ला सकती है आपकी लाइफ में तेज़ी (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News