Kundli Tv- बिल्व पत्र ही नहीं ये चीज़ें भी हैं भोले बाबा के दिल के करीब

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 09:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
शिव पुराण के अनुसार भगवान शंकर का प्रिय बिल्व पत्र है। इसीलिए इनके पूजन में बिल्व पत्र का होना अधिक आवश्यक माना जाता है। सावन के महीने में इनके भक्त इन पर इसे अर्पित करना कभी नहीं भूलते क्योंकि शिव पुराण के अनुसार जो भी इसे भोलेनाथ पर चढ़ाता है, भोले बाबा उस पर अपनी कृपा अवश्य बरसाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि केवल बिल्व पत्र ही नहीं, शिव पुराण में एेसी और भी कई चीज़ों का जिक्र किया गया है जिन्हें शिव शंकर की पूजा में इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आईए जानतें हैं उन चीज़ों के बारे में जिन्हें शिव पर अर्पित कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। 

PunjabKesari
भांग
जैसे कि सबको पता है कि भोलेनाथ को बिल्व के साथ-साथ भांग भी अधिक प्रिय है। ज्योतिष के अनुसार अगर भांग का पत्ता या भांग का शर्बत बनाकर भोलेनाथ को चढ़ाएं तो शिव बड़े प्रसन्न होते हैं। इसका कारण यह है कि भांग एक औषधि है। कहते हैं जब शिव जी ने विष का पान किया था तब जहर का उपचार करने के लिए भांग के पत्तों का इस्तेमाल किया था।

PunjabKesari
धतूरा 
शिव पुराण के अनुसार शिव को धतूरा बहुत पसंद है। धतूरे का फल और पत्ता औषधि के रूप में भी काम आता है। शिव जी को धतूरा अर्पित करने वाले को शिव जी धन-धान्य प्रदान करते हैं।

PunjabKesari
आक
मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उसके मानसिक और शारीरिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं। इतना ही नहीं कहा जाता  है कि जो शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उनकी गरीबी दूर करते हैं।

 PunjabKesari
पीपल का पत्ता
पुराणों में उल्लेख मिलता है कि पीपल पर त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव विराजमान होते हैं। जो भक्त शिव जी को पीपल के पत्ते अर्पित करते हैं शिव जी उन्हें शनि के प्रकोप से बचाते हैं।
PunjabKesari

दूर्वा 
दूर्वा यानि घास के बारे पुराणों में बताया गया है कि इनमें अमृत बसा है। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद पसंद है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। 
PunjabKesari
कैसे कश्यप से बना कश्मीर (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News