Kundli Tv- सावन के शनिवार शनिदेव किसका करेंगे उद्धार

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 08:34 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आप जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, आमतौर पर आप दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, विरोधी चाह कर भी आपके साथ टकराव न कर सकेंगे। आज आप अच्छाई की ओर आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7


वृष राशि वालों आज आपका ध्यान धार्मिक और सामाजिक कामों में लगा रहेगा, आप अपने मुकाम को हासिल कर लेंगे। यत्न करने पर हर मोर्चे पर बेहतरी होगी और कदम बढ़त की तरफ रहेगा। लाल गुंजा के पांच दाने साथ रखें। आपकी सभी धन संबंधी परेशानी आज दूर हो जाएगी। 

शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर- 3


मिथुन राशि वालों आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इसलिए खानपान में संयम बरतना ठीक रहेगा, लेन-देन के कामों में भी चौकसी बरतें ताकि आपकी कोई पेमैंट कहीं न फंस जाए। आज दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाएगी। क्योंकि आप उनका डटकर सामना करेंगे।

शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 7


कर्क राशि वालों अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-मनोरथों में कामयाबी मिलेगी, बिज़नेस में खूब मुनाफ़ा होगा। ज़मीन, घर और वाहन की पर्चेज का सुंदर योग बन रहा है। आज आपको गिफ्ट मिलने का योग है। जो लोग अनमैरिड हैं। आज उनकी शादी की बात चलेगी। 

शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 2


सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। बिज़नेस में नए प्रपोजल पर विचार करेंगे। इस राशि की लड़कियों को गुड न्यूज़ मिलने वाली है। आज आपके मन में डर की भावना बनी रहेगी। लेकिन शाम को परिवार के साथ मिलकर सारी परेशानी दूर हो जाएगी। 

शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6


कन्या राशि वाले अगर नौकरी में हैं तो आने वाला वक्त फायदा देने वाला है। पूजा पाठ में मन लगाएं और माता पिता का आशीर्वाद लेकर अपने काम में आगे बढ़ें। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के कलाकारों को कोई अवार्ड मिल सकता है। 

शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 4


तुला राशि वालों आज आपका पेंडिंग काम पूरा होगा। सफलता की सीढ़ियां आप लगातार चढ़ते रहेंगे। अाप अपने घर की मरम्त कराएंगे। नया मकान खरीदने के लिए शुभ समय है। जॉब से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम हो सकती है। फाइनेंशियल स्थिति कुछ टाईट रहेगी। आज आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं। 

शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 8


वृश्चिक राशि वालों आज घर, परिवार की चिंचाओं से मुक्ति मिलेगी। आज आप ज़मीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिज़नेस की स्थिति अच्छी रहेगी। फ्रेंड्स से सपोर्ट मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसी आपके खिलाफ़ कुछ षड्यंत्र कर सकतें हैं। सावधान रहें।

शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर- 2


धनु राशि वालों आज आप दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको मेहनत का मीठा फल ज़रूर मिलेगा। आज आप कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने फेवर में कर लेंगे। नई गाड़ी खरीदने का सुंदर योग बन रहा है। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं। आज ब्राह्मण को कपड़े दान करें।

शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4


मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी विश पूरी होगी। आज बिज़नेस के सिलसिले में किसी अहम व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां सोशल वर्क में हिस्सा लेंगी।

शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7


कुंभ राशि वालों आज आप अपने पेंडिंग वर्क पूरे कर लेंगे। बिज़नेस मैन को संभलकर आगे बढ़ना होगा। इस राशि के बुजुर्गों को अपने बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं। आपका सुख सौभाग्य बढ़ेगा। 

शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 1


मीन राशि वालों आज आपको बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। माता के मंदिर में धूप-दीप जलाएं। 

शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9
सावन के शनिवार रुद्रावतार भैरव करेंगे जीवन को बाधा मुक्त (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News