मेहमानों के लिए बनाना है कुछ नया तो ट्राई करें Mango Panna Cotta

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 01:35 PM (IST)

मेहमानों के आने पर हर कोई कुछ न कुछ स्पैशल बनाने की सोचता है। अगर आपके यहां भी आज मेहमान आने वाले है और आप उनकी मेहमाननवाजी में कुछ स्पैशल बनाना चहती है तो आप उन्हें Mango Panna Cotta बनाकर खिला सकती हैं। बनाने में बेहद आसान होने के साथ यह मेहमानों को खूब पसंद भी आएगा। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से मैंगो पेना कोटा बनाने की रेसिपी।
 

सामग्री:
फ्रैश आम- 75 ग्राम (बीज निकालकर कटा हुआ)
दूध- 150 मिली
फ्रैश क्रीम- 150 ग्राम
अगर-अगर- 8 ग्राम
शक्कर- 50 ग्राम
फ्रैश मैंगो प्यूरी- 40 मिली
वनीला एक्स्ट्रैक्ट- 2 मिली
क्रैनबेरी कंपोट- 25 ग्राम
मिंट- 5 ग्राम (गार्निश के लिए)

PunjabKesari

विधि:
1. सबसे पहले एक बाउल में ठंडा पानी और अगर-अगर डाकर 5 मिनट तक भीगने के  रख दें।
 

2. इसके बाद पैन में 150 ग्राम फ्रैश क्रीम, 150 मिली दूध और 50 ग्राम शक्कर मिलाकर कुछ देर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि यह नीचे न लगें।
 

3. अब इसमें अगर-अगर मिश्रण इसमें डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
 

4. मिश्रण को थोड़ा करने के बाद इसमें वनीला एक्स्ट्रैक्ट और कटे हुए आम मिलाएं। अब इसे अपनी पसंद के सिलिकॉन मोल्ड में डाल लें। इसे कम से कम 6 घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें।
 

5. जब आपको मैंगो पेना कोटा सर्व करना हो तो डिश के साथ मैंगो प्यूरी मिलाएं। इसके बाद इसे 25 ग्राम क्रैनबेरी कंपोट और 5 ग्राम मिंट के साथ गार्निश करें। आप चाहे तो इस गिलास में डालकर भी सर्व कर सकती हैं।
 

6. आपका मैंगो पेना कोटा बनकर तैयार हैं। अब आप इसे मेहमानों को सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static