Kundli Tv- बुध रहेगा मेहरबान, देगा शक्ति का वरदान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 07:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों हालांकि आज दिन भर आपका व्यक्तित्व बेहद आकर्षण और प्रभावशाली रहेगा। आज दिन भर जमकर मेहनत करनी पड़ेगी, हो सकता है दुसरों का बोझ भी आपको उठाना पड़े लेकिन इसका फल ज़रूर मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आपका मूड जरा गंभीर रहेगा। आज आपके दुश्मन खुद ही नष्ट हो जाएंगे। आज बॉस आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। घरेलू टेंशन से मुक्त होंगे।  आज पुरानी बातों को भुल कर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी मीठी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज राज्य में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचल संपत्ति क्रय करने का योग बना हुआ है। आज आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपको फायदा होगा। 
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आपको बच्चों से ख़ुशी हासिल होगी, साथ ही बच्चों पर खर्च भी बढ़ेगा। पदोन्नति का रास्ता साफ़ है। आज की सफलता को देखकर आप भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। पिता का साथ और आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 6

सिंह राशि वालों परोपकार से लाभ होगा। किसी स्कूल में दान करने से इनकम बढ़ेगी।  शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। भाई बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा। किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज अपनी खुशियों और महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

कन्या राशि वालों आज आपको ऑफिस में वर्कलोड रहेगा लेकिन आप अपनी सूझबूझ और कलीग्स के सहयोग से उसे पूरा कर लेंगे, जिसके लिए बॉस आपको पुरस्कृत भी कर सकते हैं। आज इस राशि के लोगों के पार्टनर को प्रॉफिट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज आपको मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे। मनोबल बढ़ा रहेगा। आज कुछ नया करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आज बिज़नेस कुछ मंदा रहेगा। शत्रु भी कष्ट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आपके दोस्त आपकी काफी सहायता करेंगे।कार्यालय में आज आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

वृश्चिक राशि वालों आज राज्य में आपकी प्रगति जारी रहेगी। अपनी कल्पना शक्ति और रचनात्मक दृष्टिकोण के सहारे आप वो सब कुछ तैयार करने में सफल हो जाएंगे जिसकी आपको जरुरत है। संतान की ओर से लाभ होने की संभावना है। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुले दिल से पेश आएंगे। धर्म में रूचि बढ़ेगी। 
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 7

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मेहमानों की बरसात लेकर आया है। दोस्तों के प्रति आपके मन में प्रेम और स्नेह का भाव बना रहेगा। आज आप मेहमानों के साथ बाहर घूमने जाने वाले हैं और खरीदारी करने वाले हैं। आपके मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज आप अपनी लाइफ को और आरामदायक बनाने की पहल करेंगे। बच्चे की पढ़ाई पर अच्छा धन खर्च होने वाला है। मानसिक भटकाव से बचें, छोटी-छोटी चीज़ आपका मन भटका सकती हैं। स्वास्थ्य और दाम्पत्य सुख दोनों अच्छे रहेंगे अगर आप अपने मन पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 3

कुम्भ राशि वालों आज आप दूर स्थान की यात्रा पर जाने वाले हैं। आज आपके भाई को सुख मिलने वाला है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी। आज तेज़ ड्राइविंग से बचें। आज आपको संपत्तिका कोई बहुत अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों आज आपका सफलता पाने का दिन हैं। आज आप कोई ऐसा उपलब्धि
हासिल करेंगे जो आसानी से भुलाया न जा सके। आज ननिहाल से भेंट मिल सकती है।  मीन राशि वाले पुरुषों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आज खर्चा कुछ ज्यादा हो सकता है। आज माता-पिता से प्रेम मिलने का दिन है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 7

इस हनुमान मंदिर में जाने के ख्याल से ही मिल जाती है जीत (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News