Kundli Tv- मंगल कैसे करेंगे आपकी ज़िन्दगी में ऊर्जा का संचार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 07:57 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप अपने प्रियजनों की देखभाल करेंगे। आप दिल से जिसकी तकलीफ समझेंगे उनके दुःख दर्द बांटना चाहेंगे। छात्रों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन मन लगा कर मेहनत करें। सरकारी नौकरी वालों की पोस्टिंग हो सकती है। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

वृष राशि वालों आज आपको ढेर सारी उपलब्धियां मिलने वाली हैं। आज आप अपनी बेटी के विवाह की तैयारी में लगे रहेंगे। आज अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान दें। आज आपमें गजब का साहस देखने को मिलेगा जिसे देखकर शत्रु खुद ही भाग खड़े होंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए अच्छा साबित होगा। आज पुराने संबंधों से विशेष लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर थोड़ी खींचा तानी हो सकती है। आज कोर्ट के मामलों में संभलकर कोई भी कदम उठाएं उससे आपका नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों आज आपका शरीर थका-थका सा रहेगा। आज आपको विदेश से प्रेम और सौगात का सन्देश आने वाला है। ननिहाल में किसी को तकलीफ हो सकती है। कर्क राशि के जो लोग नौकरानी को लेकर परेशान थे आज आपकी वो परेशानी दूर हो जाएगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को थोडा मुश्किल बना देगा। दोस्त आज आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधान रहें। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। बिज़नेस के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें, आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 3

कन्या राशि वालों आज किसी सरकारी कार्यकारी से टकराव हो सकता है। आज आप किसी बात से परेशान रहेंगे लेकिन आराम से रहना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। बच्चों को लेकर परिवार में कुछ चिंता हो सकती है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

तुला राशि वालों आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आज परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो लगभग हर चुनौती से निपट जाएंगे। दोस्तों से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

वृश्चिक राशि वालों को बिज़नेस में तेजी से सफलता मिलेगी अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आज इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती हैं। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनका वर्कलोड बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी। इस राशि की लड़कियों को अपने लवर्स से प्यार के साथ-साथ गिफ्ट भी मिलने हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक साइट पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों आज माता से धन मिलेगा और आज आप किसी को सबक सिखाने वाले हैं। पार्टनर की तबियत कुछ ख़राब हो सकती है। बच्चों की वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। आज सर्दी या सरदर्द की समस्या हो सकती है। आज आपको आलस्य से दूर रहना होगा। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मकर राशि वालों आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को थोडा मुश्किल बना देगा। दोस्त आज आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधान रहें। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। बिज़नेस के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 3

कुम्भ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। उनका रिश्ता और गहरा होगा। नए बिज़नेस शुरु करने के आसार हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों की वर्कप्लेस पर स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि की महिलाएं खर्चा करेंगी। जो रिर्चस क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए शुभ समय है। अपने घर में बड़े-बुजुर्ग की सेवा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों जो सरकारी नौकरी में है उनका आज प्रमोशन हो सकता है। इस राशि की एयर होस्टेस किसी बड़ी या विदेशी एयर लाइन को ज्वाइन कर सकती हैं। छोटी बहन का पारिवारिक विवाद आज हल हो जाएगा। काम का बोझ कम होगा। शाम को भगवान के भजन में मन लगेगा।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

श्रवण के Sunday कैसे होगा भगवान शंकर के दो नेत्रों का मिलन (देखें VIDEO)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News