Kundli Tv- शनि की चाल, सुधारेगी जेब का हाल

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 08:52 AM (IST)

मेष राशि वालों आज आपकी क्रिएटिविटी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएं। अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज पिता से भी आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। अच्छे भाग्य के कारण आपको मनचाहे रिजल्ट मिल सकते हैं। आपके घर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। 

शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 7


वृष राशि वालों आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। व्यवहार से थोड़ा विनम्र रहें, तो अच्छा होगा। आज अपनी योग्यता से करीबियों को इंप्रेस करेंगे।

शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 7


मिथुन राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक ऱहेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को कोई विश पूरी होगी। आज का सौदा आपके पक्ष में रहेगा। ज माता के मंदिर में सिंदूर अर्पित करें। 

शुभ रंग- मैरून शुभ नंबर- 4


कर्क राशि वालों आज आपको मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे। मनोबल बढ़ा रहेगा। आज कुछ नया करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आज बिजनेस कुछ मंदा रहेगा। शत्रु भी कष्ट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपके फ्रेंड्स आपको काफी स्पोर्ट करेंगे। आॅफि़स में आज आपके काम की तारीफ होगी। 

शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 3


सिंह राशि वालों आज आप फ्री और रिलैक्स  फील करेंगे। आज आपका स्वभाव बिल्कुल लापरवाह रहेगा। आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की। आज आप बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 1


कन्या राशि वालों आज वाणी पर थोड़ा संयम रखें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपका काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आप परिवार के साथ भी बाहर घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को सक्सेस के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कोई मनचाही इच्छा पूरी हो
सकती है। 

शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 9


तुला राशि वालों आपके साथी के साथ आपकी परेशानियां कम होने की संभावना है, आज आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। जोखिम लेकर कुछ नया काम करेंगे। एक नयी नौकरी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आपका प्रेंजेटेशन बेहतर रहेगी जिससे आपके बॉस खुश रहेंगे। घर में पैसों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 5

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी वाणी शत्रु को भी मित्र बना लेगी। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय हैं। वर्क प्लेस पर मान सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। 

शुभ रंग- भूरा शुभ नंबर- 3


धनु राशि वालों आज काम से आपकी पहचान बनेगी। आपका नम्र स्वभाव आज सबका मन मोह लेगा। आज आप परिस्थितियों को संभालने के लायक बन जाएंगे। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आज काम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देनी होगी। पाट्नर को आज गुलाब का फूल दें।

शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 4


मकर राशि वालों आज आप बहुत इमोश्नल रहेंगे। पर ध्यान रखें कि लोग आपको इमोश्नल फूल न बनाएं। अफनी भावनाओं से बहें नहीं, उन्हें संभालें। किसी पर भी जरूरतसे ज्यादा भरोसा न करें। खासकर पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। बिज़नेस में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ें। जो भी काम करें। आज आप नज़दीक की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को लाल चुनरी अर्पित करें।

शुभ रंग- आसमानी नीला शुभ नंबर- 7


कुंभ राशि वालों आज किसी भी काम में किसी भी प्रकार की ढील न बरतें। जो भी काम हाथ में लें उसे पूरा करें। आज आप किसी नज़दीकी यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन गाड़ी ध्यान से चलाएं। किसी भी ढ़ीलिंग्स को ढील न दें। देवी मां के मंदिर में जाकर को मां को लाल चुनरी अर्पित करें। 

शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 3


मीन राशि नए परिवर्तन आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जिन लोगों का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है वो पूरा हो जाएगा। नए काम में तेजी दिखाएं सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में पहुंच बढ़ेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा।  धन, सम्मान, यश, कीर्ति में बढोत्तरी होगी। फाइनेंशियल मामलों में
सावधानी बरतें। 

शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 6


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News