यहां पर खतरा बने चीड़ के पेड़, कभी भी हो सकता है कोई हादसा

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 01:41 PM (IST)

हमीरपुर : टौणी देवी बाजार में गायत्री माता मंदिर को जाने वाली पौड़ियों के साथ करीब आधा दर्जन चीड़ के पेड़ दुकानदारों व वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। गत वर्ष एन.एच. को डबललेन करने के बाद उक्त स्थान पर चीड़ के पेड़ गिरने की कगार पर आ गए हैं। गत वर्ष बरसात के दिनों में 2 चीड़ के पेड़ दुकानों पर भी गिरे थे जिससे दुकानों को नुक्सान हुआ था तथा एन.एच.-70 कुछ घंटे तक बंद भी रहा था लेकिन इस हादसे से भी एन.एच. विभाग ने कोई सबक नहीं लिया और अब इस बरसात से भी यहां पर खतरा बने चीड़ के पेड़ कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय दुकानदारों परमानंद, करतार चंद, राजेंद्र कुमार, बलदेव  सिंह व अनिल कुमार सहित अन्य ने बताया कि गत 2 वर्षों से खतरा बने चीड़ के पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग व एन.एच. विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि अगर उक्त चीड़ के पेड़ों से दुकानों को नुक्सान हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग व एन.एच. विभाग की होगी।  वन विभाग की डी.एफ.ओ. प्रीति भंडारी का कहना है कि एन.एच. विभाग उन्हें पेड़ों को काटने की डिमांड भेजे ताकि वह उक्त पेड़ों को जल्द काटने की अनुमति प्रदान कर सकें। एन.एच. विभाग के हमीरपुर मंडल के अधिशासी अभियंता जगदीश कानूनगो का कहना है कि जल्द ही पेड़ों को काटने की डिमांड वन विभाग को भेजी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News