खुलासा: मोरनी गैंगरेप मामले में 40 नहीं बल्कि 70 लोगों से किया गया संपर्क(Video)

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 11:17 AM (IST)

पंचकूला(उमंग श्योराण): मोरनी गैंगरेप मामले में पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगरेप के 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस केस की इन्वेस्टिगेशन होने के बाद एक के बाद एक बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। जिसमें सामने आया है, कि सन्नी ने उन चार दिनों के दौरान 40 नहीं बल्कि 70 लोगों से संपर्क किया था। जिसमें उन्हें फोटो भेजकर यहां होटल में आने के लिए कहा गया था। वह एक रैकेट के तर्ज पर काम करता था। जो यहां पहले भी कई लड़कियों को ला चुका है। जिन्हें ब्यूटीपार्लर से तैयार भी करवाया जाता था।

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जब 70 लोगों को पीडित की फोटो भेजी गई। तो उसके साथ कितने लोगों ने गैंगरेप किया। 15 से 18 जुलाई के दौरान महिला, उसके पति और सन्नी के मोबाईल कई राज से पर्दा उठा सकते है। क्योंकि इन लोगों से दिन में कई-कई बार बात की गई हैं। जिसमें 25 सैकेड़ से लेकर साढे 4 मिनट तक बात हुई है। जिसके बारें में इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।  

पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि इस दौरान यहां पीड़ित के अलावा कोई और भी लड़की मौजूद थी। जिसके साथ भी ऐसा करवाया गया। एक आरोपी ने पूछताछ में दूसरी लडकी के यहां होने के बारें में खुलासा किया है। अब सवाल ये खडा हो गया है कि वो दूसरी लडकी कौन थी, जिसे सन्नी यहां लाया था।

इस मामलें में एक 50 रूपए का नोट भी सामने आया, जिस पर एक मोबाईल नंबर भी लिखा था। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि ये नोट किसी भी पुलिसकर्मी का नहीं हैं। इस केस में कोई पुलिसकर्मी शामिल ही नहीं था। इस बारें में जीरकपुर एरिया से लेकर डेराबस्सी तक को चैक किया जा चुका है। जो भी लोग सीसीटीवी कैमरों में दिखे हैं, उनमें से ज्यादातर की पहचान हो चुकी है। साथ ही पीड़िता ने मांग की है कि उसका केस चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जाए। क्योंकि उसे सिर्फ चंडीगढ़ पुलिस पर ही भरोसा है।  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static