170 एम.एम. बारिश से डूबा यमुनानगर

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 09:34 AM (IST)

यमुनानगर(त्यागी): शहर में हुई 170 एम.एम. बारिश ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी, वहीं जिला प्रशासन को भी एक बड़ी चुनौती दे डाली। जो जिला प्रशासन आए दिन बारिश से निपटने के दावे करता था, वही प्रशासन आज बारिश में लोगों की समस्याओं को सुनते देखा गया। रविवार के तड़के हुई बारिश ने शहर के तमाम मार्गों को कुछ समय के लिए बंद ही कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग हो या शहर के भीतरी मार्ग सभी पर 3 से 4 फुट तक पानी जमा हो गया था। हाईवे से तो बड़े वाहन भी निकले कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। गंदे नालों का पानी लोगों के घरों में घुस आया। ग्रामीण क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। बारिश की वजह से जहां हथनीकुंड में यमुना के पानी लगभग 20 हजार क्यूसिक की बढ़ौतरी हुई और जलस्तर 33 हजार से भी अधिक पर पहुंच गया। 

सोमनदी भी पूरे उफान पर रही जिसकी वजह से जिले के कई गांवों की सैंकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। छछरौली व बिलासपुर के क्षेत्र में भी 165 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। कुल मिलाकर जिले में कुल 586 एम.एम. बारिश हुई। इस बारिश से अब प्रशासन को सबक ले लेना चाहिए, नहीं भविष्य में आने वाली बरसातों से निपटना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। उधर जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा का कहना है कि बारिश व बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। उनका कहना है कि इस बारिश को देखते हुए और अधिक सतर्कता बरती जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static