मम्मी करीना के साथ करण जौहर के घर पहुंचे नन्हें तैमूर, ये सेलेबस भी हुए स्पॉट

7/23/2018 1:24:51 AM

मुंबईः रविवार की शाम तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के घर पहुंचे। इस दौरान तैमूर बहुत क्यूट लग रहे थे।
PunjabKesari
इसी के साथ करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत कई फिल्म सितारें भी पहुंचे। मलाइका और करण जौहर एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। करण की पार्टियों में अक्सर मलाइका को देखा जाता है।
PunjabKesari
बता दें कुछ समय पहले अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कहा जा रहा था कि अर्जुन के वजह से ही मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ है। बाद में खबरें आई कि मलाइका और अर्जुन ने भी एक-दूसरे से दूरियां बना ली हैं।
PunjabKesari
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका संग अफेयर के कारण सलमान खान, अर्जुन से नाराज हो गए थे।
PunjabKesari
करिश्मा कपूर भी करण के घर पहुंचीं। करिश्मा और करण बहुत अच्छे दोस्त हैं। करिश्मा कुछ दिनों पहले ही लंदन से मुंबई लौटी हैं।
PunjabKesari
आपको बता दें कि करण जौहर अक्सर अपने बच्चों यश और रूही की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार के वीडियो में तैमूर भी नज़र आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News