''फर्जी लिंक्स'' के आने पर आपको अलर्ट करेगा WhatsApp का नया फीचर

7/22/2018 2:20:32 PM

जालंधर- हाल ही में व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.204 में संदिग्ध लिंक्स(सस्पीशस लिंक) की जानकारी देने वाले फीचर को शुरू किया था। व्हाट्सएप का यह फीचर अभी तक कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए काम कर रहा था। वहीं जानाकारी के मुताबिक कंपनी ने इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.221 के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। बता दें कि  संदिग्ध लिंक का पता लगाने वाला यह फीचर अभी आईओएस और विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि भविष्य में इसे जल्द शुरू किया जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

एेसे करेगा काम 

बताया जा रहा है कि एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.221 में जब भी कोई आपको कोई लिंक भेजेगा और अगर वह लिंक संदिग्ध है तो व्हाट्सएप उस पर 'सस्पीशस लिंक' का टैग लगा देगा। व्हाट्सएप का यह अपडेट यूजर्स को 'सस्पीशस लिंक' को खोलने से पहले चेतावनी देगा। अगर वे फिर भी लिंक को खोलने का प्रयास करते हैं तो व्हाट्सएप  अलर्ट करेगा और यूजर्स को दो ऑप्शन दिखाई देंगे- लिंक ओपन और गो बैक।

 

PunjabKesari

अापको बता दें कि फर्जी खबरों और स्पैम पर कंट्रोल करने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। इसी के तहच व्हाट्सएप ने एक नया फीचर शुरू किया है जिसके बाद अब एक ही मेसेज को 5 बार से ज्यादा फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। इससे उन मेसेज पर लगाम लगाने में आसानी होगी जिनको बिना सोचे समझे लोग फॉरवर्ड कर देते हैं। अब यह देखना होगा कि कंपनी द्वारा की जा रही इन कोशिशों को कितनी सफलता मिलती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Recommended News

Related News

static