पति आनंद के साथ लिपलाॅक करती दिखी सोनम कपूर, रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

7/21/2018 6:13:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सोनम और आनंद लिपलाॅक करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान सोनम लैवेंडर कलर की साड़ी के साथ आॅफ शाॅलडर ब्लाउज पहने बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस साड़ी को उनकी दोस्त शैहला खान ने डिजाइन किया हैं। सोशल साइट पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि सोनम ने इसी साल 8 मई को बाॅयफ्रेंड आनंद आहूजा के सात शादी की थी। आनंद देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। दिल्ली बेस्ड बिज़नेसमैन आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

 

PunjabKesari

 

वहीं सोनम की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म संजू हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी यह फिल्म ब्लाॅकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म ’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगी।

 

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News