... तो इस खास वजह से अब तक प्रियंका ने नहीं कबूला निक के साथ अपना रिश्ता!

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 05:10 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन भी निक के साथ ही मनाया। मगर अब तक प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर प्रियंका अपना रिश्ता क्यों कबूल नहीं कर रही। इसके पीछे की वजह क्या है। 

PunjabKesari
रिश्ते को छिपाने के पीछे हैं प्रियंका का अंधिवश्वास। प्रियंका अपने रिश्ते को छिपाने की वजह का खुलासा एक इंटव्यू के दौरान किया था। उन्होंने कहा, 'मेरी जिंदगी बहुत अच्छी है। लोगों के साथ मेरा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है। मैं कभी भी एक चीज है जिसे पब्लिकली नहीं होने देना चाहती और वह रिलेशनशिप है। मैंने कभी भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की।'

PunjabKesari

इसके बारे में आगे प्रियंका कहती है, ,मैं बुरी नजर में विश्वास रखती हूं। जो मेरे दिल के करीब है। मैं नहीं चाहती की उसको नजर लगे।' इस बात से अब आप अंदाजा लगा सकते हैं आखिर प्रियंका अपने रिलेशनशिप में कितनी सीरियस होती हैं और क्यों इसके बारे में लोगों को नहीं बताती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static