IPS संजय कुंडू CM Office में तैनात, सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 08:56 AM (IST)

शिमला: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी संजय कुंडू को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। वर्ष 1989 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी संजय कुंडू को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के अलावा क्वालिटी कंट्रोल सैल व केंद्रीय प्रोजैक्टों की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा भी सौंपा गया है। इस तरह वह गृह विभाग की बजाय कार्मिक विभाग में अपनी सेवाएं देंगे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी गत दिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वह लगातार मुख्यमंत्री के साथ बैठकों में शामिल होते रहे। मुख्य सचिव विनीत चौधरी के शिमला से बाहर होने के कारण उनको अब तक तैनाती नहीं दी जा सकी थी।


पहले डी.जी.पी. बनाए जाने की थी चर्चा
हालांकि कुंडू के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने से पहले उनको डी.जी.पी. बनाए जाने की चर्चा भी थी लेकिन नियमों के चलते उनको जनवरी, 2019 से पहले यह दायित्व नहीं सौंपा जा सकता। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक संजय कुंडू के काम के मुरीद हैं। लिहाजा ऐसे में प्रदेश वापसी के बाद उनको मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News