राजस्थान की ये 5 जगहें हैं बहुत खास, मिलती हैं इतिहास की कई झलकियां

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 07:06 PM (IST)

राजस्थान घूमने के लिए देश की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। राजस्थान के डूंगरपुर में आप ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों जगह देख सकते हैं। इसे 'सिटी ऑफ हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है। आप भी राजस्थान जाने का मन बना रहे हैं तो डूंगरपुर जाना न भूलें, आइए जानें इस जगह पर कौन-सी हैं खास जगहें। 

 

 

उदय बिलास पैलेस

PunjabKesari
डूंगरपुर घूमने की शुरूआत आप उदय बिलास पैलेस से कर सकते हैं। इस महल का निर्माण महाराजा उदय सिंह द्वितीय ने 1883-87 ईस्वी में अपने शाही निवास के रूप में करवाया था। लवारिया और पारेवा पत्थर के इस्तेमाल से बना यह पैलेस बहुत खूबसूरत है। अब इस महल को हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया है। जिसमें पूरी तरह से शाही रंग देखने को मिलता है। 


जुना महल 

PunjabKesari
उदय बिलास के अलावा डूंगरपुर में आप जुना महल भी देख सकते हैं। धनमाता पहाड़ी की तलहटी पर स्थित यह महल लगभग 700 साल पुराना है। इतिहास के करीब से जानने के लिए आप इस जगह की सैर कर सकते हैं। 


बादल महल 
बादल महल गैब सागर झील के नजदीक स्थित है। यह अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस महल की संरचना बेहद दिलचस्प तरीके से की गई है। इसके किसी भी हिस्से में खड़े होकर आप इस महल की पूरी संरचना को देख सकते हैं। 


गैब सागर झील 
यह जगह पर्यटकों की पसंदीदा जगहो में से एक है। इस झील की निर्माण महाराज गोपीनाथ ने करवाया था।


भुवनेश्वर शिव मंदिर 

PunjabKesari
ऐतिहासिक जगहों के अलावा आप यहां पर धार्मिक स्थल भुवनेश्वर शिव मंदिर भी देख सकते हैं। इस मंदिर में की गई नक्काशी देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static