अमरनाथ यात्रा से भी कठिन श्रीखंड यात्रा होगी आसान, सरकार इस योजना पर कर रही विचार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 08:54 PM (IST)

शिमला (राजीव): दुनिया की सबसे कठिन यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव की यात्रा आसान होने वाली है। श्रीखंड यात्रा के दौरान होने वाली मौतों से चिंतित हिमाचल सरकार अब श्रीखंड के लिए रोप-वेे लगाने की योजना बना रही है। रोप-वेे की सुविधा मिलने से श्रीखंड यात्रा में शामिल होने वाले देशभर के हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। भोलेनाथ की वासस्थली को पहुंचने के लिए भक्तों को 35 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई को पार कर यहां पहुंचना पड़ता है। हिमखंड से लदा यह रास्ता जगह-जगह खराब और खतरनाक होने से यहां कई श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हर साल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत होती है। इस बार भी 2 श्रद्धालु यात्रा के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। यह यात्रा काफी कठिन मानी जाती है और ऊंचाई पर होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कतआने से उनकी मौत हो रही है।


रामपुर या निरमंड से बनाया जा सकता है रोप-वे
प्रदेश के वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा को आसान बनाने के लिए अब सरकार श्रीखंड के लिए रोप-वे बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीखंड महादेव की दुनिया की सबसे कठिन यात्रा मानी जाती है और यहा पर देशभर से श्रीखंड यात्रा पर हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस यात्रा के दौरान कई लोगों की मौत भी  हो जाती है। वहीं सरकार इस यात्रा को आसान बनाने के लिए रामपुर या निरमंड से रोप-वे बनाने पर विचार कर सकती है ताकि ये सफर आसान बनाया जा सके और लोग 12 महीने ही श्रीखंड महादेव के दर्शन भी कर सकेंगे।


अमरनाथ यात्रा से भी कठिन है श्रीखंड महादेव यात्रा
बता दें हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव की यात्रा अमरनाथ यात्रा से भी ज्यादा कठिन है। अमरनाथ यात्रा में जहां लोगों को करीब 14,000 फीट की चढ़ाई करनी पड़ती है तो श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए 18,570 फीट की ऊंचाई पर चढऩा होता है और यहां पहुंचने का रास्ता भी बेहद खतरनाक है। अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव की इस यात्रा में रूह कांप जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News