b'day special: बोल्ड बयान से लेकर कॉन्ट्रोवर्सी तक जानिए प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी के अनछुए पहलू

7/18/2018 12:47:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तर अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। प्रियंका उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जिसने दुनिया भर में अपने हुनर के दम पर भारत का सिर गर्व से ऊँचा किया है। प्रियंका के लिए ये सफर आसान नहीं रहा हैं। इसमें कई विवाद और कई किस्से शामिल है। प्रियंका के जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी हर बात। 

 

PunjabKesari

 

प्रियंका का सपना साइंटिस्ट बनने का था। लेकिन प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारत में ला कर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया था। इसके बाद प्रियंका को अपनी पढ़ाई छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने का मन बनाया।इसके बाद कभी प्रियंका ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना प्रियंका के लिए इतना आसान नहीं रहा क्योंकि उनका और उनके परिवार का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। 

 

PunjabKesari


Controversies

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट को बेहद आम हैं। प्रियंका और करीना कपूर की कैट फाइट बॉलीवुड की सबसे चर्चाओं में रहने वाली फाइट है। दरअसल, करीना ने बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में प्रियंका के एक्‍सेंट को लेकर के कहा कि उन्‍हें इस बात का आश्‍चर्य होता है कि इतना एक्‍सेंट वो लाती कहां से हैं। करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो इतना एक्‍सेंट वहीं से लाती हैं, जहां से उनका ब्‍वॉयफ्रेंड लाता है। यहां उनके ब्‍वॉयफ्रेंड से उनका मतलब सैफ अली खान से था।

 

PunjabKesari


प्रियंका दूसरी कंट्रोवर्सी को लेकर उन दिनों काफी लाइमलाइट में आ गई जब उनका नाम अभिनेता अक्षय कुमार से जुड़ा। करियर की शुरुआत में अक्षय कुमार के साथ एक के बाद एक फ‍िल्‍में करने के बाद ऐसा लगने लगा जैसे दोनों वाकई एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं। इस खबर को और हवा दी अफवाहों ने। ये अफवाहें अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना को बिल्‍कुल अच्‍छी नहीं लगीं और इसका नतीजा सामने आया कि ट्विंकल ने अक्षय के लिए प्रियंका के साथ काम करने पर बिल्‍कुल बैन लगा दिया।

 

PunjabKesari


इसके बाद तो जैसी प्रियंका एक एक फिल्में दे सभी के दिलों में अपनी एक्टिंग, डांस और खूबसूती के जरिए छा गईं। अक्षय कुमार के बाद प्रियंका का नाम बॉलीवुड के किंग खान के साथ जुड़ा। यूं तो अपनी फ‍िल्‍मों के प्रमोशन के दौरान शाहरुख का उनकी को-स्‍टार्स के साथ फ्रेंडली नेचर किसी से भी छिपा नहीं है। वहीं शाहरुख की 'जंगली बिल्‍ली' के साथ उनकी इंटीमेसी की काफी चर्चाएं हुईं।

 

PunjabKesari

 

फ‍िल्‍म 'डॉन' और 'डॉन 2' सरीखी फ‍िल्‍मों के प्रमोशन के दौरान प्रियंका और शाहरुख कुछ ज्‍यादा ही करीब आते दिखाई दिए। यह शाहरुख की पत्‍नी गौरी को भी नगवार गुजरा। उन्‍होंने इसपर एतराज भी जताया।हालांकि शाहरुख और प्रियंका ने इन बातों को महज बकवास बताया, लेकिन गौरी की ऐसी सोच का पक्ष करण जौहर ने भी किया। बताया जाता है कि इसके बाद गौरी खान ने भी शाहरुख को प्रियंका के साथ फिल्में करने से मना कर दिया था।

 

PunjabKesari


साल 2008 में आई फिल्म प्रियंका और हरमन बावेजा की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' और 'व्हाट्स माई राशि' के बाद प्रियंका और हरमन के अफेयर की खबरों ने भी काफी तूल पकड़ी। इसके कारण भी प्रियंका ने काफी विवादों का सामना किया। प्रियंका की लव लाइफ इन दो नामों तक ही सीमीत नहीं रही। इसके बाद फिल्म 'कमीने' और 'तेरी मेरी कहानी' के बाद प्रियंका और शाहिद के लिंक अप की खबरों से भी फिल्म गलियारा काफी पटा रहने लगा। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की।

 

PunjabKesari


प्रियंका सिर्फ अपनी लव लाइफ को लेकर विवादों में नहीं रही हैं बल्कि वह अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियां बटौर चुकी है। प्रियंका की वो तस्वीर शायद की फैंस भूले हों जिसमें उन्होंने तिरंगे वाले रंगों का दुप्पटा ओढ़ कर फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दीं थीं। उनकी इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

 

PunjabKesari

 

इसके साथ ही प्रियंका उन दिनों भी अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में आ गई थी जब वो बर्लिन में पीएम मोदी से वन पीस ड्रेस में मिलने पहुंची थी। प्रियंका वहां अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन कर रही थी और पीएम मोदी विदेशी दौरे पर थे। हालांकि बाद में प्रियंका ने इस बारे में बात करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया था कि उनके पास इतना समय नहीं थी कि वो कपड़े बदलती।

 

PunjabKesari


Bold statements


बच्चे पैदा करने को लेकर प्रियंका का बयान उनके सबसे बोल्ड बयानों में गिना जाता है। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी लाइफ में किसी भी काम को करने के लिए मर्दों की जरुरत नहीं है। यहां तक की बच्चें पैदा करने के लिए भी नहीं। प्रियंका ने कहा था कि उन्हें बच्चे तो चाहिए लेकिन पति नहीं चाहिए। इसके साथ ही अपनी तीन बार सुसाइड करने की बात पर प्रियंका ने कहा था कि "मैं ऐसा कभी नहीं कर सकती। सुसाइड करने से पहले मैं जाकर उसका गला घोंट दूंगी जो मुझे सुसाइड करने पर मजबूर करेगा।"

 

PunjabKesari


ब्रा को लेकर दिया प्रियंका का बयान भी काफी मशहूर हुआ था। प्रियंका से पूछा गया था कि क्या वो ब्रा के बिना बाहर निकल सकती हैं? इस पर प्रियंका का जबाव था, "हां केवल तब तक जब तक मैं अपने बेडरुम में हूं। बेडरूम से बाहर निकलने के लिए मुझे ब्रा के ऊपर एक शर्ट जरुर चाहिए। मैं इस मामले में इतनी बोल्ड नहीं हूं।" रिलेशनशिप में धोखा मिलने के सवाल पर प्रियंका का जवाब था- 'अगर मुझे किसी ने धोखा दिया तो मैं उसकी पीट पीटकर जान ले लूंगी। अगर मैं किसी रिलेशनशिप में हूं तो धोखे की कोई जगह नहीं है।'

 

PunjabKesari


इसके साथ ही प्रियंका ने रिलेशनशिप को लेकर एक और बयान में कहा था, "किसने कहा कि मेरे पास कोई साथी नहीं है। हां, मैं हमेशा घूमती नहीं हूं इसलिए हम साथ में ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते पर इसका ये मतलब नहीं है कि मैं अकेली हूं।" एक्स्ट्रा मारिटल अफेयर को लेकर दिया प्रियंका का बयान भी काफी बोल्ड माना जाता है, "एक्स्ट्रा मारिटल अफेयर हमेशा इसलिए होते हैं क्योंकि लोग बुज्दिल होते हैं और अपनी पत्नी या पति को ये कहने में डरते हैं कि अब मैं तुमसे नहीं किसी और से प्यार करता हूं।"

 

PunjabKesari


इसके साथ ही अपने होने वाले पति के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा था, "मुझे हीरे जैसा पति चाहिए लेकिन हीरे खरीद कर देने वाला पति नहीं। उतना तो मैं अपने लिए खुद भी कर सकती हूं पति की क्या जरुरत।"

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News