महिला सहित 2 लोगों ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 10:42 PM (IST)

सोलन: जिला में अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें एक महिला व एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पहले मामले में कंडाघाट के छावशा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। महिला की पहचान जशोदा (48) के तौर पर हुई है। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि वह अपने कमरे में अकेली सोई थी और रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवाया है।


पेड़ से लटका मिला मिस्त्री का शव
दूसरे मामले में कुमारहट्टी क्षेत्र में मिस्त्री का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खजान सिंह पांवटा साहिब के गांव टारओ के तौर पर हुई है। जांच में पुलिस ने पाया कि वह 2 दिन पहले ही इस क्षेत्र में आया था और फोरलेन में मिस्त्री का कार्य करने लगा था। पुलिस ने रविवार सुबह कुमारहट्टी बाईपास स्थित पैट्रोल पंप के पास सड़क से ऊपर की ओर एक पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद किया। दोनों ही मामलों में पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News