पुतिन से शिखर वार्ता से पहले ट्रंप ने रूस, यूरोपीय संघ और चीन को बताया अमरीका का दुश्मन

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 09:43 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूस , यूरोपीय संघ और चीन को (अमरीका का) दुश्मन बताया। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी शिखर वार्ता से एक दिन पहले प्रसारित सीबीएस के ‘ फेस द नेशन ’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि हमारे ढेर सारे दुश्मन हैं। मैं समझता हूं कि यूरोपीय संघ दुश्मन है, वह व्यापार में हमारे लिए क्या करता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब , आप यूरोपीय संघ के बारे में नहीं सोचेंगे लेकिन वह दुश्मन है। रूस कुछ मायनों में दुश्मन है। चीन आर्थिक रूप से दुश्मन है, निश्चित ही वह दुश्मन है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे बुरे हैं। इसका कुछ भी मतलब नहीं है। इसका तात्पर्य है कि वे प्रतिस्पर्धी हैं।’’ उन्होंने सीबीएस इवङ्क्षनग न्यूज के जेफ ग्लोर को दिये गए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। यह साक्षात्कार शनिवार को लिया गया।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News