जाह्नवी कपूर खुद को हमेशा से बड़े पर्दे पर देखने का देखती थी सपना, जानें

7/15/2018 8:15:18 PM

मुंबईः फिल्म जगत में कदम रखने जा रही श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का कहना है कि वह बचपन से ही रजतपट पर खुद को देखने का सपना देखती थीं। 21 वर्षीय नवोदित अभिनेत्री का ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से है और वह बालीवुड एवं हॉलीवुड में दूसरे अभिनेताओं के साथ अभिनय करने की कल्पना करती थीं।

जाह्नवी ने कहा कि वह खुद को रजतपट पर हमेशा से देखना चाहती थीं। जब उन्होंने ‘ ओम शांति ओम’ देखी तो छोटी बहन खुशी कपूर को शाहरूख खान का चरित्र दिया तथा वह दीपिका पादुकोण बन गई। इसी प्रकार टाइटैनिक में खुशी को जैक बना दिया और वह रोका बन गयी। 

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत जीवन में भी हम नाटकीय और फिल्मी है। हमारे परिवार में सबसे अधिक फिल्मी व्यक्ति उनके पिता हैं। वह किसी भी चीका को लेकर बेहद नाटकीय हैं। जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क आगामी शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर की जोड़ी है। यह 2016 की एक मराठी फिल्म का हिन्दी रूपांतरण है। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसके निर्माता करण जौहर हैं।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News