हॉस्टल में सो रही छात्रा से छेड़छाड़

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 01:10 PM (IST)

भोपाल : प्रदेश में बेटियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला एमपीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है। जहां हॉस्टल के रूम में सो रही छात्रा के साथ अज्ञात युवक ने अश्लील हरकत की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा प्राइवेट कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। बीती सुबह करीब 7 बजे जब वो अपने रूम में सो रही थी, तभी काले रंग की जींस पहने अज्ञात युवक उसके रूम में दाखिल हुआ और उसके साथ अश्लील हरकत कर फरार हो गया। इतना ही नहीं युवक अन्य लड़कियों के रूम में भी गया था। लेकिन लड़कियों को जागता हुआ देख वहां से भाग गया।

छात्राओं का आरोप है कि घटना के बाद छात्राओं ने हॉस्टल की वार्डन को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी डायल 100 पर पुलिस को दी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rehan

Recommended News

Related News