PM मोदी ने की मन की बात और महबूबा का BJP पर पलटवार, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 08:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: GST पर मोदी की 'मन की बात' से लेकर फिर से सक्रिय हुए मानसून तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

GST पर मोदी ने कही 'मन की बात', बोले- हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हिंसा और क्रूरता से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं निकला जा सकता, जीत हमेशा शांति और अहिंसा की होती है। मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 45वें संस्करण में जलियांवाला बाग की अगले वर्ष होने वाली 100वीं बरसी का जिक्र करते हुए कहा कि यह बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आकाादी का संघर्ष बहुत लंबा है,  बहुत व्यापक है, बहुत गहरा है और अनगिनत शाहदतों से भरा हुआ है। पंजाब से जुड़ा एक और इतिहास है।

महबूबा का BJP पर पलटवार, 3 साल तक गठबंधन पर चुप क्यों रही मोदी सरकार
जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर हम सहयोग नहीं कर रहे थे तो मोदी सरकार गठबंधन पर तीन साल तक चुप क्यों रही। मुफ्ती ने जम्मू और लद्दाख में विकास की अनदेखी लेकर सहयोग न करने पर भाजपा के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि हमने कभी गठबंधन धर्म का उल्लंघन नहीं किया।

मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 48 घंटे में बारिश-ओलावृष्टि के आसार
पिछले कुछ दिनों से कमजोर रहने के बाद मानसून फिर से गति पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने 48 घंटों के भीतर झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के तेजी से सक्रिय होने की आशंका जताई है। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। वहीं उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगह तूफान भी आ सकता है। 

दिग्विजय बोले-अब ढलान पर मोदी का करियर, 10 साल बाद कौन जानेगा?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक न्यूज चैनल पर साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करियर अब ढलान पर है। 10 साल बाद उन्हें कौन जानेगा? उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स में हमेशा कोई एक नेता नहीं रहता। मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी, प्रवीण तोगड़िया और लाल कृष्ण अडवानी को आज कोई नहीं पूछता। वहीं उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अयोध्या में साल 1992 में उस ढांचे को गिराया था जहां पर भगवान राम की पूजा होती थी।

दिल्ली: मेजर की पत्नी की हत्या का आरोपी मेजर हांडा गिरफ्तार
दिल्‍ली के भीड़भाड़ इलाके में दिनदहाड़े हुए मेजर की पत्‍नी की हत्‍या मामले में पुलिस ने मेजर निखिल राय हांडा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा है। माना जा रहा है कि लव-अफेयर के चलते मेजर की पत्नी की हत्या की गई।

बच्चे को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे लेटी महिला, फिर भी नहीं आई खरोंच
 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ​उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने डेढ़ महीने के बच्चे को सीने में लगाकर रेलवे ट्रैक पर लेट गई। हैरानी की बात है कि दोनों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन उन्हे खरोंच तक नहीं आई। जिसने भी यह देखा वो अपनी आंखों पर विश्वाश नहीं कर पाया। 

FIFA World Cup: हैरी केन की हैट्रिक से इंग्लैंड ने पनामा को धोया, 6-1 से दर्ज की जीत
रूस में खेले जा रहे फीफा विश्वकप में रविवार को पहला मुकाबला इंग्लैंड और पनामा के बीच हुआ। कप्तान हैरी केन की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने विश्व कप ग्रुप जी के अपने दूसरे मैच में आज यहां पनामा को 6-1 से रौंदकर लगातार दूसरी जीत के साथ नाकआउट के लिए क्वालीफाई किया। इंग्लैंड की विश्व कप फाइनल्स के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है।

APML के पद से इस्तीफे के बाद बोले मुशर्रफ, मैंने राजनीति नहीं छोड़ी है
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक और तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के एक दिन बाद आज कहा कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है। इससे पहले पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में मुशर्रफ के हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 74 वर्षीय पूर्व सैन्य शासक ने कल निर्वाचन आयोग को एपीएमएल पार्टी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा भेज दिया था।

सऊदी अरब में आज से 'स्टीयरिंग' थाम सकेंगी महिलाएं, ड्राइविंग पर बैन हटा
सऊदी अरब में अाज से महिलाएं खुद गाड़ी चलाने में सक्षम हो जाएंगी। क्योंकि अाज से सड़कों पर नई सुबह दिखाई दिखाई देगी। रविवार से सऊदी अरब में पहली बार महिलाएं गाड़ी चला सकेंगी। आपको बता दें कि अभी तक दुनिया में सिर्फ सऊदी अरब में ही महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध था। जिसे कुछ दिन पहले सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया था।

प्राइवेट नौकरी वालों को मोदी सरकार देगी तोहफा! ला रही यह 3 महत्वपूर्ण कानून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देश के कर्मचारियों और मजदूरों को खुश करने की तैयारी में हैं। केंद्र में मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपना फोकस ऐसे ही वर्ग पर करना चाहती है। सरकार प्राइवेट नौकरी करने वालों से लेकर दिहाड़ी मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों को कई तरह की राहत दे सकती है। सरकार कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने के लिए जल्द ही 3 महत्वपूर्ण कानून ला सकती है। इन कानून की मदद से कर्मचारियों को सुरक्षा, न्यूनतम सैलरी जैसे कई लाभ मिलने के आसार हैं।

 पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली गिरावट, 26 दिनों में 2.73 पैसे सस्ता
रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी कीमतों के मुताबिक ये कटौती दर्ज की गई है जो रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है। देश के 4 महानगरों में पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल की कीमतों में भी 11 पैसे प्रति लीटर तक कमी आई है।

अपने क्लासमेट्स के साथ दिखे नन्हें तैमूर, मम्मी करीना ने शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर प्ले स्कूल जाने लगे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। 

Video: धवन ने किया भांगड़ा, कोहली और धोनी को बताया राम-लखन
भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। आयपलैंड के खिलाफ भारत को दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम के सभी खिलाड़ी बेहद उत्सुक हैं। एक तरफ कप्तान विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर विदा किया तो वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट पर ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भांगड़ा डालते हुए दिखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News