मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 48 घंटे में बारिश-ओलावृष्टि के आसार

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से कमजोर रहने के बाद मानसून फिर से गति पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने 48 घंटों के भीतर झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के तेजी से सक्रिय होने की आशंका जताई है। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। वहीं उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगह तूफान भी आ सकता है। 
PunjabKesari
मौसम विभाग ने 25 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आज भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाला मानसून सक्रिय हो गया है। महीने के अंत में मानसून उत्तर भारत में भी छा जाएगा। बता दें कि झारखंड, बिहार तथा मध्य प्रदेश में मानसून समय से 10 दिन लेट चल रहा है।
PunjabKesari
पूर्वोत्तर भारत में मानसून की भारी बारिश जारी है। जिस कारण से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात तक पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 23 दिनों में बारिश में दस फीसदी की कमी देखने को मिली है। इस समय सीमा के अंदर लगभग 110 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 99.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। पश्चिम भारत में 24, पूर्वोत्तर में 29 और मध्य भारत में 9 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News